326
Sunil Murder Case Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ के फलावद इलाके में बुधवार को हुए प्रदीप ने अपनी पत्नी के आशिक को गोलियों से छलनी कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने भी अपनी सूझ-बूझ के साथ आरोपी प्रदीप को नाटकीय घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया है. प्रदीप ने न सिर्फ बीच बाजार में सुनील का मर्डर किया, बल्कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस से भिड़ने की भी कोशिश की. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें की आरोपी प्रदीप पुलिस के हत्थे कैसे चढ़ा.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, पूरी कहानी एक साल पुरानी है. आरोपी प्रदीप की पत्नी पूनम का सुनील के साथ अफेयर चल रहा था. वहीं प्रदीप और पूनम की दो बेटियां भी है. एक साल पहले सुनील और पूनम ने भागकर कोर्ट मैरिज कर ली थी. इससे प्रदीप का बदला लेने का इरादा और बढ़ गया. उसने सुनील को मारने का इरादा खुलेआम बता दिया, 25 फरवरी को जब सुनील अपनी बाइक से बाजार गया, तो प्रदीप ने घात लगाकर उसके सिर और कमर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस के ऊपर भी तान दिया था तमंचा
मर्डर के बाद प्रदीप भाग गया, लेकिन पुलिस ने उसे घेर लिया और एक खेत में मिला. जब पुलिस ने उसे घेरा, तो प्रदीप दोनों हाथों में लोडेड तमंचा यानी पिस्टल लहरा रहा था. उसने पुलिस को चैलेंज करते हुए कहा कि तुम मुझे एनकाउंटर (हाफ मर्डर) में क्यों मारोगे, मैं खुद मर जाऊंगा (फुल मर्डर). पुलिस ने समझदारी से काम लिया और उसे डिटेल में सिचुएशन समझाई.
फिल्मी अंदाज में आरोपी पुलिस की जीप में बैठा
बता दें कि, पुलिस के समझाने पर प्रदीप शांत हुआ और उसने अपने हथियार ज़मीन पर रख दिए. हालांकि, गिरफ्तारी से ठीक पहले उसने बीड़ी सुलगाई, धीरे से कश लिया और तसल्ली से पुलिस जीप में बैठ गया. इस पूरे ड्रामे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव वायरल हो रहे हैं.
ये प्रदीप है, इसकी पत्नी डेढ़ साल पहले अपने प्रेमी सुनील के साथ चली गई. अब इसने सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी.
इस वीडियो में पुलिस ने प्रदीप को घेर लिया है और उस सरेंडर के लिए मना रहे हैं.
देखिए 👇 pic.twitter.com/b4GWbN1Lpy
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) February 26, 2026
मेरठ SSP ने क्या बताया?
मेरठ का प्रदीप है जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया है यह पुलिस पर तमंचे को तान दिया था एक दिन पूर्व पत्नी के प्रेमी सुनील की गोली मारकर हत्या की थी… pic.twitter.com/CONVwbsP5f
— Ajay Kumar Dwivedi… (@AjayDwi65357304) February 26, 2026
मेरठ SSP अविनाश पांडे के मुताबिक, आरोपी के पास से तीन पिस्टल, सात कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है. गिरफ्तारी से पहले प्रदीप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया था और हत्या की वजह बताई थी. पुलिस फिलहाल उससे कड़ी पूछताछ कर रही है.