<

किसान को मिलीं तो बस तारीख, नहीं मिला मुआवज़ा! आरोपियों को मामूली जुर्माना और केस खत्म

धमतरी में किसान के 16 सागा पेड़ो को गैरकानूनी तरीके से काटा गया। 8 साल से ज्यादा चली कानूनी लड़ाई में पीड़ित किसान को कोई मुआवजा नहीं मिला। अपितु कोर्ट के द्वारा गैरकानूनी ढंग से पेड़ काटने का मामला उजागर हो चुका है। लेकिन किसान को मिली तो बस "तारीख" !

धमतरी: 8 साल 6 माह की कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद भी किसान को कोई मुआवज़ा नहीं मिला, मिली तो बस तारीख.  धमतरी जिले के कुरूद अनुविभाग से  यह मामला सामने आया। जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं.  यह मामला ग्राम थूहा के किसान तोरन सिंह साहू को अपने खेत की मेड़ पर लगे 16 साजा पेड़ों की अवैध कटाई और फसल नुकसान के मामले में करीब 8 वर्ष 6 माह तक न्यायालयों और सरकारी दफ्तरों के के चक्कर लगाने पड़े, लेकिन आखिरकार उन्हें न पेड़ो का मुआवजा मिला और न ही फसल नुकसान की भरपाई.  इन सबके बीच एसडीएम न्यायालय कुरूद ने आरोपियों पर केवल 16 हजार का जुर्माना लगाकर केस को रफा-दफा कर दिया गया.

डिप्टी रेंजर सहित अन्य पर गैरकानूनी तरीके से पेड़ कटाई का आरोप

मामले के अनुसार किसान तोरन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बहोरन मुर्रे, रेवेन्द्र सिंह, ऐरावत मुर्रे सहित अन्य लोगों ने उसकी भूमि खसरा नंबर 75/1 की मेड़ पर लगे साजा प्रजाति के 16 हरे-भरे पेड़ों की बिना अनुमति काटकर ट्रेक्टर क्रमांक CG 05 AD 3017 से परिवहन किया. किसान का यह भी आरोप है कि इस दौरान उसकी सरसों की फसल भी पूरी तरह बर्बाद कर दी गई.  बड़ा सवाल यह भी है कि आरोपियों में शामिल ऐरावत मुर्रे कुरूद में ही वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर कार्यरत हैं,  जिन पर स्वयं पेड़ो की रक्षा की जिम्मेदारी हो वो अगर इस तरह का कृत्य करें तो इस पर सवाल उठना लाज़मी हैं. 

सबूतों के अभाव में बंद हुआ केस, फिर दोबारा खुली फाइल

प्रारंभिक जांच में 16 पेड़ों के ठूंठ मिलने की पुष्टि हुई थी,  लेकिन दिसंबर 2021 में एसडीएम न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में मामले को निरस्त कर दिया था.  इसके बाद किसान ने अपर कलेक्टर धमतरी में अपील की, जहाँ अप्रैल 2023 में आदेश  को त्रुटिपूर्ण  बताते हुए पुन: सुनवाई के निर्देश दिए गए.  जिसके अन्तर्गत यह मामला आयुक्त रायपुर संभाग पहुँचा,  जहाँ जुलाई 2025 में आरोपियों की अपील भी खारिज कर दी गई.  इसके बाद दोबारा सुनवाई करते हुए फरवरी 2026 में एसडीएम न्यायालय ने माना कि 16 साजा वृक्षों की कटाई बिना प्रशासनिक अनुमति के की गई थी और यह छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 240,241 एवं 253 का उल्लंघन है.

एसडीएम बोले-प्रावधानों के तहत विधि अनुसार कार्रवाई की गई

एसडीएम कुरूद का कहना है कि प्रकरण में छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत विधि अनुसार कार्रवाई की गई है. न्यायालय द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर निर्णय पारित किया गया है।.

जुर्माना शासन को, किसान अब भी राहत से वंचित

न्यायालय ने प्रति वृक्ष 1000 रूपये के हिसाब से कुल 16,000 रूपये का जुर्माना आरोपियों पर लगाया,  लेकिन यह राशि शासन के खाते में जमा होगी. आदेश में कहीं भी पीड़ित किसान को आर्थिक क्षतिपूर्ति देने का उल्लेख नहीं किया गया.  इतने वर्षो तक चली अदालती लड़ाई में किसाान का समय, पैसा और मानसिक पीड़ा का का कोई भी उल्लेख नहीं किया गया.  सवाल यह है कि जब पेड़ कटाई और नियम उल्लंघन सिद्ध हो चुका है, तो आखिर पीड़ित किसान को उसका हक क्यों नहीं मिला?

न्याय नहींसिर्फ तारीखें मिलीं- पीड़ित किसान

पीड़ित किसान तोरन सिंह का कहना है कि उसने न्याय व्यवस्था पर भरोसा कर इतने वर्षों तक संघर्ष किया,  लेकिन मिली तो बस तारीख.  पीड़ित किसान ने कहा कि इस तरह के न्याय से कानून व्यवस्था पर से उनका विश्वास टूट गया है. जो कि सामाजिक नजरिये से बिल्कुल ठीक नहीं है. आर्थिक और मानसिक रूप से टूट चुके किसान ने प्रशासन से वास्तविक नुकसान की भरपाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.  वहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन,  प्रभावशाली लोगों के हाथ की  कठपुतली मात्र  बनकर रह गई है. जिसका न्याय से कोई भी सरोकार नहीं है. 

Team Indianews

Share
Published by
Team Indianews

Recent Posts

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST