<

Dhamtari Land Mafia: धमतरी में भू-माफियाओं का आतंक! किसानों ने लगाई गुहार, कहा-‘न्याय दो या इच्छा मृत्यु’

Dhamtari Land Mafia: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लैंड माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है. जिले के किसान लैंड माफियाओं इतना ज्यादा परेशान हो गए हैं कि कुछ किसानों ने 'इच्छा मृत्यु' की मांग कर दी है. किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह या जहर सेवन जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे.

Dhamtari Land Mafia: जिले के रत्ना बांधा क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां भू-माफियाओं के कथित दबाव और प्रशासनिक उदासीनता से परेशान किसानों ने ‘इच्छा मृत्यु’ की मांग कर दी है. किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह या जहर सेवन जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे.

पीड़ित किसानों का कहना है कि रत्ना बांधा स्थित उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि तक जाने वाला लगभग 100 वर्ष पुराना रास्ता पंचवटी कॉलोनी के पीछे से गुजरता था, जिसे अब दीवार खड़ी कर बंद कर दिया गया है. इस कारण किसान न तो ट्रैक्टर या हार्वेस्टर ले जा पा रहे हैं और न ही आसानी से खेत तक पहुंच पा रहे हैं. इससे उनकी खेती और आजीविका दोनों पर गंभीर असर पड़ा है.

जमीन बेचने का दबाव और धमकियां

किसानों ने आरोप लगाया है कि कुछ रसूखदार भू-माफिया और दलाल उन्हें लगातार जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहे हैं. उनका कहना है कि “जमीन नहीं बेचोगे तो रास्ता कभी नहीं खुलेगा” जैसी धमकियां दी जा रही हैं. किसानों का साफ कहना है कि वे किसी भी हालत में अपनी जमीन नहीं बेचेंगे.

आदेश के बावजूद कार्रवाई ठप

किसानों के अनुसार, पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उल्टा, विवादित स्थल पर नई दीवारें खड़ी कर दी गई हैं. किसानों ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और पंचायत स्तर पर मिलीभगत के भी आरोप लगाए हैं.

कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, अंतिम चेतावनी

न्याय की मांग को लेकर किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को अंतिम चेतावनी दी. उनका कहना है कि यदि शीघ्र रास्ता बहाल नहीं किया गया, तो वे आत्मदाह जैसे कदम उठाने को विवश होंगे.

प्रशासन का जवाब

प्रशासन का कहना है कि मामला राजस्व से जुड़ा है और सभी पक्षों की सुनवाई के बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार, प्रकरण अभी प्रक्रियाधीन है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST