Viral Video: शादियों में बिन बुलाए मेहमानों से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि वो बहुत बड़ी अनहोनी को अंजाम दे सकते हैं. हाल ही में जयपुर से एक ऐसी ही घटना सामने आई, जिसमें एक चोर ने दूल्हा-दुल्हन के स्टेज से सरेआम दुल्हन का बैग लेकर फरार हो गया. उसमें कई लाक रुपये और गहने थे. इसकी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है.
क्या है वायरल वीडियो?
यह घटना जयपुर के जगतपुरा स्थित चंदन वन बिलवा में शादी रिसेप्शन के दौरान हुई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति जो सूट-बूट पहने दिख रहा है. जब दूल्हा-दुल्हन अपने दोस्तों और करीबियों से मिल रहे थे. उसी दौरान वह पीछे से आया और दुल्हन का बैग लेकर भाग गया. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि उस बैग में 4 लाख रुपये नगद और ज्वैलरी रखी हुई थी. साथ ही आपको बता दें कि यह घटना बीते 07 फरवरी की बताई जा रही है.
राजस्थान | दूल्हा–दुल्हन स्टेज पर जब मेहमानों से मिल रहे थे, तभी एक शख्स दुल्हन का बैग चुराकर ले गया। उसमें 3 लाख रुपए कैश और ज्वेलरी रखी हुई थी। मामला जयपुर के “द ओएसिस रिसॉर्ट” का है। pic.twitter.com/gfG61tIcAA
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 14, 2026
क्या बोल रहे नेटिजंस?
इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘दुल्हन को अब पर्स के साथ एक ‘बाउंसर’ भी रखना पड़ेगा जो फोटो खिंचवाते वक्त पीछे खड़ा रहे.’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘बहुत ही शातिर चोर है पता भी नहीं लगा और हाथ मार दिया.’
पुलिस चोर की कर रही तलाश
जब रिसेप्शन समारोह समाप्त हुआ, तो दुल्हन का बैग नहीं मिला. इसके बाद जश्न में खलल पड़ गया और चारों तरफ अफरा-तफरा मच गई. बहुत खोजने के बाद सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें पता चला कि किसी ने बैग चुरा लिया है. फिर परिवार वालों ने इसके बाद परिवार ने शिवदासपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने सीसीटीवी और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश तेज कर दी है.