Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पीतमपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 13 साल के अमित नाम के एक किशोर बालक को विषैले सांप ने काट लिया.
अगर सही समय पर उचित मेडिकल सहायता मिल जाती तो शायद आज अमित हम सबके बीच होता, लेकिन परिवार वालों ने उसे बचाने के लिए अंधविश्वास का रास्ता अपनाया.
अंधविश्वास ने ले ली जान
स्थानीय खबरों के अनुसार, अमित के परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास न ले जाकर गंगा की लहरों में लकड़ी से उसे बांधकर पानी में छोड़ दिए. उनका मानना था कि इस तरह से साँप का जहर काफी हद तक अपने आप निकल जाएगा. इस रूढ़िवादी विधि का विश्वास कर परिजन 12 घंटे तक गंगा के किनारे बैठकर अमित के शरीर से “जहर उतरने” का इंतज़ार करते रहे, जबकि अमित की स्थिति धीरे‑धीरे खराब होती जा रही थी.
इस दौरान न तो अमित को एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया गया, न ही किसी विशेषज्ञ चिकित्सक की राय ली गई. जब बाद में उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, तब तक इलाज का सही अवसर निकल चुका था. समय पर सही चिकित्सा सुविधा न मिलने के कारण अमित ने दम तोड़ दिया.
यूपी: 13 साल के अमित को साँप ने काट लिया। परिजन डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय अमित को गंगा की लहरों में लकड़ी से बांध दिया। परिजन 12 घण्टे तक जहर उतरने का इंतज़ार करते रहे। इलाज नहीं मिलने से अमित ने दम तोड़ दिया। अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पीतमपुर की घटना।
सही वक्त… pic.twitter.com/ykWS5sJgpJ
— Shahnawaz(News 24) (@Shahnawazreport) April 11, 2026
सांप काटने पर प्राथमिक चिकित्सा
अगर किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो उसे जल्द से जल्द डॉक्टर के पास ले जायें. व्यक्ति को शांत और स्थिर रखें, और काटने वाली जगह के पास से तंग गहने या कपड़े हटा दें. प्रभावित अंग को स्थिर रखें. घाव को न काटें, न ही उस पर पट्टी बांधें और न ही बर्फ लगाएं. अस्पताल ले जाने तक व्यक्ति को किसी भी तरह जाग्रत अवस्था में रखें.