Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > अलीगढ़: चलती बस का अचानक टूटा फर्श, पहिए के नीचे आ गई बच्ची; तड़प-तड़प कर चली गई जान

अलीगढ़: चलती बस का अचानक टूटा फर्श, पहिए के नीचे आ गई बच्ची; तड़प-तड़प कर चली गई जान

अलीगढ़ सड़क हादसा: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक स्कूल बस का फर्श अचानक टूटने पर एक बच्ची पहिए के नीचे आ गई और उसकी कुचलकर मौत हो गई.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-03-01 14:08:21

Mobile Ads 1x1

अलीगढ़ हादसा: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से इस वक्त की बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है. जहां अचानक बस का फर्श टूट गया, जिससे एक बच्ची नीचे गिर गई और बस से कुचलकर उसकी मौत हो गई. इस घटना के होने के तुरंत बाद ड्राइवर भाग रहा था. लेकिन आसपास के लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया. बच्ची की मौत से पूरा परिवार गमगीन है.

इस बाद के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, बच्चों को लेकर एक स्कूल बस ढोलना इलाके के गंगीरी इलाके में जा रही थी, तभी अचानक बस का फर्श टूट गया. जिसकी वजह से 8 साल की छात्रा अनन्या बस से गिर गई. इस पूरी घटना के बारे में ड्राइवर को पता नहीं चला. यह देखकर अनन्या का भाई जो अपनी बहन के पास ही बैठा था. देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा. जैसे ड्राइवर के कान में बच्चे की चीखने की आवाज आई, ड्राइवर ने बस रोक दी और खून से लथपथ बच्ची को पिछली सीट पर लेटा दिया और उसके परिवार को सूचना दी कि उसकी बच्ची को चोट लगी है.



UP News: नसबंदी के बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म, स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के बाद मचा हड़कंप

पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें गंगीरी इलाके के सीओ संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कासगंज इलाके के ढोलना गांव के पास एक लड़की बस का फर्श टूटने की वजह से उससे गिर गई. हादसे में उसकी मौत हो गई. चूंकि हादसा कासगंज जिले में हुआ, इसलिए उसकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए वहीं भेज दिया गया है. लड़की के पिता ने स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत दी है. पुलिस जांच कर रही है.

स्कूल प्रबंधक ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर माउंट इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक का बयान भी सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि इसकी जांच की जा रही है. हम इस मामले पर और कुछ नहीं कह सकते. हमारी गहरी संवेदनाएं मृतक बच्ची के परिवार के साथ है.

Saleem Wastik Attack: गला रेता और पेट में कई बार चाकू से…सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला



MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > अलीगढ़: चलती बस का अचानक टूटा फर्श, पहिए के नीचे आ गई बच्ची; तड़प-तड़प कर चली गई जान

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-03-01 14:08:21

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS