Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > मैन ऑफ द मैच को मिला देसी मूर्गा, ईनाम में अंडे और च्यवनप्राश भी…देवरिया क्रिकेट टूर्नामेंट का यह वीडियो आपको हंसने पर कर देगा मजबूर

मैन ऑफ द मैच को मिला देसी मूर्गा, ईनाम में अंडे और च्यवनप्राश भी…देवरिया क्रिकेट टूर्नामेंट का यह वीडियो आपको हंसने पर कर देगा मजबूर

UP Deoria Viral Video: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पथरदेवा इलाके के एक क्रिकेट टूर्नामेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें मैन ऑफ द मैच के रूप में देसी मुर्गा दिया गया है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 11, 2026 19:16:27 IST

Mobile Ads 1x1

Deoria Viral Video: इन दिनों पूरी दुनिया में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खुमार चढ़ा हुआ है. लेकिन इसके अलावा, देश के अलग-अलग हिस्सों में कोई न कोई टूर्नामेंट चलता रहता है. पूरे भारत में क्रिकेट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. जो बच्चों और बड़ों दोनों को बेमिसाल जोश से जोड़ता है. छोटे-मोटे आस-पड़ोस के मैचों से लेकर बड़े टूर्नामेंट तक इस खेल को लेकर उत्साह हर जगह साफ दिखाई देता है.

आम तौर पर जीतने वाले ट्रॉफी, कैश प्राइज या मोटरसाइकिल लेकर जाते हैं. लेकिन हाल ही में एक लोकल टूर्नामेंट ने एक अनोखे और अनएक्सपेक्टेड इनाम के लिए इंटरनेट का ध्यान खींचा है.

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश में एक क्रिकेट इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है, वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि इस लोकल टूर्नामेंट में ‘मैन ऑफ द मैच’ को आम इनाम देने के बजाय एक जिंदा देसी मुर्गा दिया गया. इस वीडियो क्लिप को ऑनलाइन काफी शेयर किया जा रहा है. जिसमें क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने वाली समिति खिलाड़ी को चीयर और हंसी के बीच मुर्गा देते हुए दिख रहे हैं, जिससे यह पल हैरान करने वाला और यादगार बन गया.



यूपी के जौनपुर में 2 पुलिसकर्मी iPhone चोरी करते पकड़े गए, हुए सस्पेंड, देखें वीडियो

कहां का है यह वायरल वीडियो?

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का बताया जा रहा है. जोकि देवरिया जिले के पथरदेवा का बताया जा रहा है. जहां एमपीएल टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. जिसमें मिला यह अनोखा ईनाम मुख्य आकर्षक बन गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों द्वारा जमकर कमेंट किया जा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को प्रकाश यादव पीके द्वारा शेयर किया गया है. जिसमें यूजर द्वारा कैप्शन में लिखा गया है कि टूर्नामेंट के ऑर्गेनाइजर ने मैन ऑफ द मैच के रूप में देसी चिकन दिया गया.

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों द्वारा जमकर कमेंट किया जा रहा है. जिसमें एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि प्राइज की खासियत ने इवेंट को सबसे अलग बना दिया. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि शाकाहारी लोगों के लिए भी कुछ होना चाहिए था. तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह लोकल प्रीमियर लीग है चिकन प्रीमियर लीग.

UP Budget 2026: योगी राज में 3 गुना बढ़ा यूपी का बजट, क्या वाकई होगा नौजवानों और किसानों का बेड़ा पार? यहां पढ़िए किसे क्या मिला

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > मैन ऑफ द मैच को मिला देसी मूर्गा, ईनाम में अंडे और च्यवनप्राश भी…देवरिया क्रिकेट टूर्नामेंट का यह वीडियो आपको हंसने पर कर देगा मजबूर

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 11, 2026 19:16:27 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS