Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > जेवरात और कैश छोड़ की सिलेंडर की चोरी, ग्रेटर नोएडा में गैस एजेंसी कर्मी बन घर में घुसे थे चोर

जेवरात और कैश छोड़ की सिलेंडर की चोरी, ग्रेटर नोएडा में गैस एजेंसी कर्मी बन घर में घुसे थे चोर

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां गैस एजेंसी कर्मी बनकर घर में घुसे चोर ने जेवरात और नकदी छोड़कर गैस सिलेंडरों की चोरी कर ली. पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: April 8, 2026 00:34:53 IST

Mobile Ads 1x1

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, ग्रेटर नोएडा से चोरों का गजब कारनामा सामने आया है. जहां चोरों ने जेवरात और कैश छोड़कर घर में रखे 2 गैस सिलेंडरों की चोरी कर ली. बताया जा रहा है कि ये चोर खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर घर में घुसे थे. चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

बताया जा रहा है कि घटना के समय दंपत्ति के 2 बच्चे घर में मौजूद थे. चोर अपना चेहरा ढककर के अंदर घुसे थे. पॉश सेक्टर बीटा 2 में चोर दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं. बीटा 2 थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

बच्चों से क्या कहा?

यह पूरी घटना सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे हुई, जब 8 और 14 साल के दो बच्चे घर पर अकेले थे; उनके माता-पिता ड्यूटी पर बाहर गए हुए थे. मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश घर पर आए. एक बदमाश ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि दूसरे ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था. उन्होंने बच्चों से कहा कि वे गैस एजेंसी से आए हैं और उन्हें सिलेंडर में लीकेज (रिसाव) की शिकायत मिली है. इस पर बच्चों ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी समस्या की जानकारी नहीं है.

सिलेंडर में लीकेज की शिकायत की बात कहकर घुसे थे बदमाश

इस पर एक बदमाश ने अपने मोबाइल फोन से कॉल किया और बच्चों से उनके पिता से बात करने को कहा. फोन की दूसरी तरफ से प्रदीप जैसी ही एक आवाज़ सुनाई दी, जिससे बच्चे बदमाशों के झांसे में आ गए. इसके बाद बदमाशों ने किचन में रखे दोनों सिलेंडरों पर पानी छिड़का ताकि लीकेज का नाटक कर सकें और दावा किया कि सिलेंडरों को बदलने की ज़रूरत है. इससे पहले कि बच्चों को कुछ समझ आता कि आखिर क्या हो रहा है. बदमाश दोनों गैस सिलेंडर को बाइक पर लादकर फरार हो गए.

बाइक में नहीं था कोई नंबर प्लेट

बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगा हुई था. थोड़ी देर बाद जब प्रीति घर लौटीं तो बच्चों ने उन्हें पूरी घटना बताई. पीड़ित प्रदीप सजवाण मूल रूप से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं और पिछले तीन सालों से अपनी पत्नी प्रीति और दो बच्चों के साथ सेक्टर बीटा 2 के F-78 में एक किराए के मकान में रह रहे हैं. पीड़ित ने पुलिस में शिकायतस दर्ज कराई है.

MORE NEWS