Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > पहले निकाह फिर तलाक! शादी में लेग पीस को लेकर छिड़ा महासंग्राम; दूल्हे ने ताव में आकर तोड़ दिया रिश्ता

पहले निकाह फिर तलाक! शादी में लेग पीस को लेकर छिड़ा महासंग्राम; दूल्हे ने ताव में आकर तोड़ दिया रिश्ता

UP Marriage Fight: उत्तर प्रदेश के कानपुर में निकाह समारोह के दौरान बरातियों और घरातियों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई. जिसके बाद गुस्से में आकर दूल्हे ने दुल्हन को मंच से ही तीन तलाक दे दिया.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: April 12, 2026 16:46:53 IST

Mobile Ads 1x1

UP Wedding Fight: उत्तर प्रदेश (UP News) के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहांं एक निकाह समारोह में लेग पीस और गोश्त को लेकर बाराती और घरातियों के बीच जबरदस्त संग्राम छिड़ गया. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो घई. इसके बाद दोनों तरफ से कुर्सियों और बर्तन फेंककर मारा जाने लगा. बताया जा रहा है कि मारपीट में कई लोग हुए हैं.

जानकारी सामने आ रही है कि इस पूरी घटना के सामने आने के बाद दूल्हे ने स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन को तीन तलाक दे दिया. जिसके बाद विवाद और बढ़ गया.

कहां का है पूरा मामला?

कानपुर के बारामऊ गांव निवासी गुड्डू ने अपनी पुत्री निशा का निकाह बिल्हौर निवासी पप्पू के पुत्र फजल से तय किया था. शनिवार को बिल्हौर के ककवन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में निकाह समारोह आयोजित हो रहा था. निकाह की रस्म पूरी होने के बाद जयमाला की तैयारी चल रही थी. इस दौरान कुछ बराती खाना खाने लगे. इस बीच लेग पीस और गोश्त को लेकर दुल्हन के चाचा और भाई सलीम की बराती जीशान से बहस हो गई.

विवाद के बाद शुरू हई मारपीट

बताया जा रहा है कि देखते ही देखते पूरा विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. जीशान ने अपने साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कुर्सियों और बर्तनों को फेंककर मारपीट हुई.

दूल्हे ने दिया तीन तलाक

मारपीट की जानकारी जैसे ही दूल्हे को लगी वो भड़क उठा और उन्होंने स्टेज से ही दुल्हन को तीन तलाक दे दिया. इसके बाद तो दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया. सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.

दोबारा हुआ निकाह

मौलवी की मौजूदगी में धार्मिक रीति-रिवाज से निकाह की रस्में दोबारा अदा की गईं, जिसके बाद दुल्हन को विदा कर दिया गया. हालांकि दूल्हे ने एक ही बार निकाह होने की बात कही है. इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस को मौके पर बुलाया गया था. मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है.  

MORE NEWS