Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > खुले नाले में गिरकर कराहता दिखा बेजुबान, तमाशबीन होकर देखता रहा सिस्टम; लखनऊ का ये वीडियो आपको रोने पर कर देगा मजबूर

खुले नाले में गिरकर कराहता दिखा बेजुबान, तमाशबीन होकर देखता रहा सिस्टम; लखनऊ का ये वीडियो आपको रोने पर कर देगा मजबूर

लखनऊ समाचार: उत्तर प्रदेश के लखनऊ का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जो सिस्टम की पोल खोलता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि, अचानक खुले नाले में तांगा और घोड़ा गिर जाता है. जिसके बाद लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद घोड़ों को बाहर निकाला जाता है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 5, 2026 17:55:31 IST

Mobile Ads 1x1

UP Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक तांगे का घोड़ा गहरे नाले में गिर जाता है. जिसको लोग निकालने की कोशिश करते हैं. लेकिन बेचारा घोड़ा नहीं निकल पाता है. तांगे में 2 घोड़े लगे हुए थे. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक घोड़े को लोगों द्वारा काफी मशक्कत से निकाल दिया गया. लेकिन एक घोड़ा अभी भी फंसा हुआ नजर आ रहा है. जिसे कुछ लोगों द्वारा रस्सी से खींचकर निकालने की कोशिश की जा रही है.

पूरा मामला लखनऊ के पारा इलाके का बताया जा रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक तरफ निर्माणाधीन सड़क नजर आ रही है और दूसरी तरफ पूरी नाली बीच-बीच में खुली हुई नजर आ रही है.

नगर निगम की लापरवाही से हुआ हादसा

ये पूरा मामला कल दोपहर का बताया जा रहा है. जिसको लेकर जानकारी सामने आ रही है कि नगर निगम जोन-6 की लापरवाही से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. सड़क किनारे एक नाला खुला छोड़ दिया गया था, जिसमें एक तांगे को खींच रहे 2 घोड़े उस नाली में गिर गए. इस घटना के सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि यह पूरी घटना अधिकारियों की घोर लापरवाही की वजह से हुआ है.



जब महिला ने खोया अपना आपा, कहा- ‘मेरे कुत्ते को मारेगा?’, हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो जमकर हुआ वायरल

लोगों की वजह से बची घोड़ों की जान

लोगों का कहना है कि शुक्र है कि इस दुर्घटना में किसी इंसानी जान का नुकसान नहीं हुआ. जैसे ही लोगों ने इस घटना को होते हुए देखा तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद दोनों घोड़े और गाड़ी को नाले से बाहर निकाला गया. पारा इलाके में खुला नाला पैदल चलने वालों के लिए खतरा बना हुआ है. कल दोपहर जब गाड़ी वाला वहां से गुजर रहा था, तो घोड़ा अचानक बेकाबू हो गया और गहरे नाले में गिर गया.

स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ज़ोन-6 के ज़िम्मेदार अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बावजूद नाले को ढका नहीं गया. इन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से बेजुबान जानवरों की जान खतरे में पड़ गई थी. हालांकि इस दुर्घटना में दोनों घोड़ोे को हल्की चोट लगी है. मौके पर मौजूद भीड़ ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

नाबालिग बहनों की मौत के मामले में आया बड़ा मोड़, क्या पुलिस डायरी से खोल पाएगी काले राज?

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > खुले नाले में गिरकर कराहता दिखा बेजुबान, तमाशबीन होकर देखता रहा सिस्टम; लखनऊ का ये वीडियो आपको रोने पर कर देगा मजबूर

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 5, 2026 17:55:31 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS