<

Video: होलिका दहन की धधकती आग, उठती लपटों पर बिना डरे चलता शख्स; मथुरा की ये परंपरा कर देगी हैरान

UP Mathura News: देश के अलग-अलग हिस्सों में होली का जश्न शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश के मथुरा के फालेन गांव में होलिका दहन में होलिका की चिता पर एक व्यक्ति चलता हुआ नजर आ रहा है.

Mathura Holika Dahan 2026: उत्तर प्रदेश के मथुरा से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में होली का जश्न शुरू हो गया है. लोग दफ्तरों और अपनी कॉलोनियों में अपनों के साथ होली का जश्न मना रहे हैं. इसी क्रम में मथुरा के फालेन गांव में होलिका दहन किया गया. जहां एक व्यक्ति ने प्रह्लाद का रोल अदा किया. जो कि होलिका की धधकती आग के बीच से चलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान लोग ‘संजू पंडा जो चिता के बीच से चले’ कहते हुए नजर आ रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, इसकी तैयारी बसंत पंचमी से शुरू हो जाती है. जो होलिका दहन तक चलती है. उस समय घर और परिवार से लगाव खत्म हो जाता है, और खाना नहीं खाया जाता.

क्या है फालेन गांव की परंपरा?

फालेन गांव एक परंपरा के लिए जाना जाता है. जिसमें एक लोकल पंडा जो एक ब्राह्मण लड़का है, होलिका की धधकती आग से बिना किसी चोट के निकल आता है, भक्त इसे भक्त प्रह्लाद की कृपा मानते हैं. हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस आग में प्रह्लाद को कुछ नहीं होता है. जानकारी के अनुसार, इस गांव की परंपरा के मुताबिक चुना हुआ लड़का माघ पूर्णिमा से सख्त ब्रह्मचर्य का पालन करता है, लगातार प्रह्लाद मंदिर में रहता है, जमीन पर सोता है और रोजाना पूजा-पाठ करते हुए फल और दूध पर गुजारा करता है.

Holi 2026: होलिका में गुलरी की माला क्यों चढ़ाई जाती है? किन परेशानियों से मिलती है मुक्ति, जानिए इसका महत्व

कैसे की जाती है तैयारी?

इसके बाद, होलिका दहन की रात वह पास के प्रह्लाद कुंड में नहाता है और सिर्फ एक कपड़ा पहनकर ऊंची चिता की ओर बढ़ता है. इसको लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थानीय लोगों ने कहा कि जब वह बिना डरे आग की लपटों से गुज़रता है तो उसकी बहन उसे रास्ता दिखाने के लिए पानी छिड़कती है. दूसरी तरफ, उनके गुरु उनका स्वागत करते हैं और उन्हें मंदिर ले जाते हैं, जबकि देश-विदेश से आए हजारों भक्त और लोग चुपचाप देखते रहते हैं या ‘भक्त प्रहलाद की जय’ के नारे लगाते हैं.

होलिका को कच्चे धागे से क्यों लपेटते हैं? धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व क्या है? पौराणिक संदर्भ समझें

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

UP Politics: सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…

Last Updated: October 14, 2026 16:10:04 IST

डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…

Last Updated: October 14, 2026 16:07:23 IST

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 14, 2026 15:52:14 IST

दीवाली से पहले किसानों को मिलेगी राहत! किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सूखा प्रभावित लिस्ट में जोड़ी गई 40 तालुका

Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…

Last Updated: October 14, 2026 15:47:23 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 15:37:22 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 15:22:13 IST