<

मुझसे पंगा मत ले…अब किससे भिड़ गए करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा? मारपीट का वीडियो वायरल

योगेंद्र राणा वायरल वीडियो: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा और डॉक्टर के बीच जमकर मारपीट हो रही है.

Yogendra Rana Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दो व्यक्ति आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसमें एक व्यक्ति करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा बताए जा रहे हैं और दूसरा व्यक्ति डॉक्टर बताया जा रहा है. इन दोनों के बीच जमकर मारपीट हो रही है. दोनों एक-दूसरे को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि इन दोनों के बीच किस बात को लेकर मारपीट हो रही है. इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक नौबत आ गई.

वीडियो जमकर हो रहा वायरल

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि योगेंद्र राणा का नाम अक्सर सुर्खियों में बना रहता है. इसके अलावा, इसका नाम इससे पहले भी कई बार विवादों में रहा है. कुछ समय पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद काफी विवाद हुआ था. इसके अलावा, कुछ महीने पहले योगेंद्र राणा एक दरोगा से भी भिड़ गए थे. उस दौरान दरोगा से अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने योगेंद्र राणा को गिरफ्तार भी किया था.

अय्याशी की सारी हद पार, कर्ज लेकर 55 की उम्र में सातवीं शादी; रोते हुए थाने पहुंचा बेटा: फिर…

डॉक्टर के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल

अब योगेंद्र राणा और डॉक्टर के साथ मारपीट का कथित वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इंडिया न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की जांच करने की बात कही जा रही है. इस घटना के सामने आने के बाद शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और लोग पूरे मामले में प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं.

‘चाय से ज्यादा केतली गर्म, मालपानी और लौंडियाबाजी के चक्कर…!’, Dhirendra Shastri ने चेलों को लगाई फटकार

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST