UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवती अपने दो दोस्तों के साथ गंगा किनारे बैठी हुई बात कर रही है. फिर प्रेमी और प्रेमिका का किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है. इतने में अचानक एक लड़की गंगा नदी में कूद जाती है. जिसके बाद आसपास मौजूद युवकों ने तुरंत नदी में कूदकर युवती की जान बचाई.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये पूरा मामला भदैनी घाट का बताया जा रहा है. यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है. जैसे ही यह घटना घटित हुई. घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.
घाट पर स्थित लोगों ने क्या बताया?
इस पूरे मामले पर घाट पर उपस्थित लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रात लगभग 9 बजे के आसपास हुई. युवती की इस हरकत ने सभी को चौंका दिया. नाविकों ने बताया कि युवती को बाहर निकालने के बाद वह काफी घबराई हुई थी, लेकिन बाद में उसने अपनी स्थिति को संभाल लिया.
घटना के बाद घाट से गए युवक-युवती
बताया जा रहा है कि घटना के बाद युवक और युवती वहां से चले गए, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी. पुलिस ने इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने युवती के परिवार से संपर्क किया है. परिवार के सदस्यों ने बताया कि युवती मानसिक तनाव में थी और यह घटना उसके लिए एक गंभीर मोड़ साबित हुई.
पूरा मामला क्या है?
युवक और युवती के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ. इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. युवती ने आखिर किस बात पर आहत होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें लोगों द्वारा भी प्रतिक्रिया दी गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया है.
घाट पर मौजूद लोगों ने इस घटना पर कहा कि ऐसी घटना से घाट की बदनामी हो सकती है. कुछ लोग पुलिस को बुलाने की भी बात कर रहे हैं. आस-पास मौजूद लोग युवती को डांटते हुए नजर आ रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि अगर अभी कुछ हो जाता तो घाट की बदनामी हो जाती.