एक 14 साल के लड़के ने मोमो खाने के लिए अपने घर की अलमारी से लगभग 85 लाख रुपए के गहने चुरा लिए और मोमो के ठेले वाले को दे दिए. जब परिवार को इस बारे में पता चलता, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.
मोमो के लिए सोने की ज्वेलरी की चोरी
Deoria Boy Theft Gold Jewellery for Momo: उत्तर प्रदेश के ददेवरिया जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मोमोज दुकानदार पर आरोप है कि उसने एक बच्चे को लालच देकर उससे घर के लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी कराई है. उसके कहने पर ही 14 साल के लड़के ने मोमोज खाने के लिए अपने घर की अलमारी से लाखों रुपए की गोल्ड ज्वेलरी बेच दी. घटना रामपुर कारखाना थाना इलाके की है. वहीं जब लड़के के परिवार को इस बारे में पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. पीड़ित परिवार ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी. शिकायत पाकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के देवरिया के भगवानपुर तिवारी गांव के निवासी विमलेश मिश्रा वाराणसी के मंदिर में एक पुजारी हैं. उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा कक्षा 7 में पढ़ाई करता है. परिवार का कहना है कि डुमरी चौराहे पर कुछ लोग मोमो की दुकान लगाते हैं. उन्होंने बच्चे को मोमोज खिलाने का लालच दिया और उन्हें अपने प्रभाव में लिया. बच्चे को मोम खाने की लत थी, तो उन्होंने इसका फायदा उठाया. उन्होंने बच्चे को बहला-फुसलाकर घर की अलमारी से जेवरात चोरी करा लिए. पिता का कहना है कि इस मामले में तीन लोग शामिल हैं, जिन्होंने बच्चे को बहला फुसलाकर चोरी कराई.
कहा जा रहा है कि जो गहने मोमोज वालों ने बच्चे से चोरी कराए हैं, उनकी कीमत लगभग 85-86 लाख रुपए है. वे सभी गहने पुजारी के घर के और उनकी बहन के घर के थे. पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि मोमोज खिलाने के बदले उसने मोमो दुकानदार को जेवर दिए थे. पीड़ित पुजारी का कहना है कि इस घटना के बाद से परिवार सदमे और आर्थिक संकट में है. पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.
Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…
Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…
Shah Rukh Khan KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक और बॉलीवुड के किंग कहे जाने…
Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…
KSEAB Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date & Time: कर्नाटक बोर्ड 2nd PUC रिजल्ट क्या…
Andhra Pradesh Capital Amaravati: क्या आप जानते हैं कि अमरावती अब आधिकारिक तौर पर आंध्र…