Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > कब जागेगा सिस्टम? नोएडा में ‘मौत का गड्ढा’ फिर बना काल, इंजीनियर के बाद 3 साल के मासूम की गई जान

कब जागेगा सिस्टम? नोएडा में ‘मौत का गड्ढा’ फिर बना काल, इंजीनियर के बाद 3 साल के मासूम की गई जान

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां तीन साल के मासमू बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. इसने फिर से प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 16, 2026 14:45:53 IST

Mobile Ads 1x1

UP News: बीते दिनों यूपी के नोएडा में इंजीनियर युवराज की दलदल में  गिरने से मौत हो गई थी. इस घटना के घाव अभी भरे भी नहीं थे कि एक ऐसा ही मामला और सामने आ गया. जिसमें तीन साल के मासूम बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई.  घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. आखिर कब और कैसे हुई हुई ये वारदात?

कैसे हुई ये घटना?

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दलेलगढ़ गांव में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. आपको बता दें कि बच्चा अपने मामा के घर आया हुआ था. पुलिस के मुताबिक, मृत बच्चे का नाम देवांश था. घटना के समय वह अपनी मां और बहन के साथ अपनी नानी के गांव दलेलगढ़ आया हुआ था. वह परिवार के साथ पास के मंदिर में चल रहे भंडारे में गया था. उसी दौरान खेलते-खेलते देवांश पास में बने पानी से भरे गड्ढे में गिर गया. काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दिया तो परिवार और गांव के लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी.

घंटों ढूढ़ने के बाद मिला शव

बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. खोजबीन के दौरान पुलिस को लगा कि हो सकता है बच्चा तालाब में गिर गया हो. फिर जब तालाब में खोजा गया, तो वहां देवांश का शव मिला. जैसे ही परिवार वालों ने ये दिल दहला देने वाला दृश्य देखा वो फूट-फूटकर कर रोने लगे. हालांकि, पुलिस ने बताया बच्चा खेलते-खेलते फिसलकर गिर गया होगा.

घटना के बाद गांव वाले हुए क्रोधित

जब गांव वालों को पता लगा कि तीन साल के मासूम बच्चे की तालाब में गिरने से मौत हो गई. तो वह सभी भड़क गए. गांव वालों का आरोप है कि कई बार ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को तालाब साफ करने के लिए फोन किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. 

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > कब जागेगा सिस्टम? नोएडा में ‘मौत का गड्ढा’ फिर बना काल, इंजीनियर के बाद 3 साल के मासूम की गई जान

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 16, 2026 14:45:53 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS