Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > महिला की हत्या के बाद दुष्कर्म का आरोप, मौत के बाद भी नहीं रुका आरोपी, सफाईकर्मी गिरफ्तार

महिला की हत्या के बाद दुष्कर्म का आरोप, मौत के बाद भी नहीं रुका आरोपी, सफाईकर्मी गिरफ्तार

बागपत: पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की हत्या और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है. आरोप के पास से महिला के दस्तावेज बरामद हुए हैं.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 25, 2026 07:28:44 IST

Mobile Ads 1x1
बागपत: सफाईकर्मी ने महिला से दुष्कर्म के दौरान चिल्लाने पर पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की गला दबाकर हत्या कर दी थी. उसके बाद महिला की मृत्यु होने के बाद भी वह दुष्कर्म करता रहा. पुलिस ने आरोपित सफाईकर्मी को गिरफ्तार करने के बाद घटना के बारे में बताया है. उसके पास से महिला का पहचान पत्र व बैंक की पास बुक बरामद हुई है. केस का जरूरी राज बताने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नगद इनाम दिया गया है.

आरोपी गिरफ्तार

सोमवार को एसपी सूरज कुमार राय ने रिजर्व पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि महिला की हत्या के मामले में आरोपित 41 वर्षीय राजेश निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी को गिरफ्तार किया गया है.

रेलवे ट्रैक के किनारे बैठकर शराब पी

वह दिल्ली के शाहदरा स्थित एक मॉल में सफाईकर्मी का काम करता है. उसने जानकारी दी कि वह 11 फरवरी की शाम 6:30 बजे ग्राम सूरजपुर महनवा रेलवे अंडरपास के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे बैठकर शराब पी रहा था. तभी वहां से महिला गुजरी. पकड़ते समय वह ट्रैक किनारे गिर गई और इसके बाद झाड़ियों में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया गया.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर गया

महिला ने विरोध में चिल्लाने लगी तो उसका मुंह और गला दबाकर हत्या कर दिया. ट्रैक किनारे पत्थरों पर गिरने से महिला के शरीर पर चोट लगी थी. घटना के बाद आरोपित ट्रैक पर घूमते हुए अपने घर चल गया था. इसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार हो गया. आरोपित के पास से मोबाइल और महिला का पहचान पत्र व बैंक की पासबुक बरामद की गई है. इस मामले में आरोपित को अदालत में पेश किया और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया.

मामला कैसे सुलझा

एसपी के आधार पर, इस तरह के ब्लाइंड मर्डर के बारे में पता करने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई, 300 से अधिक मोबाइल ट्रेस किए गए,150 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई. आरोपी की मां ने भी किसी से बता दिया था कि बेटे ने महिला की हत्या कर के बहुत बड़ी गलती कर दी है.

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > महिला की हत्या के बाद दुष्कर्म का आरोप, मौत के बाद भी नहीं रुका आरोपी, सफाईकर्मी गिरफ्तार

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 25, 2026 07:28:44 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS