Agra News: उत्तर प्रदेश से एक खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. पति-पत्नी शादी के बाद हनीमून पर गए थे और वहां से आते ही पति ने शादी तोड़ दी. इतना ही नहीं, उस युवक ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने कहा कि उसे घर से भगा दिया गया है.
ससुराल पक्ष दहेज की कर रहा था मांग
आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि उसकी शादी 01 मार्च 2025 को हरीपर्वत थाना क्षेत्र की रहने वाले विपुल नामक युवक से हुई थी. शादी के बाद उसके ससुराल वाले कुछ अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे, जिसमें बाइक और दो लाख रुपये शामिल थे, क्योंकि शादी में जो भी चीजें दी गई थीं. उससे वो संतुष्ट नहीं थे. फिर जब उन्हें परिवार वालों ने समझाया, तो दहेज की मांग होनी बंद हो गई. फिर महिला के पति ने शादी के करीब 7-8 महीने के बाद हनीमून का प्लान बनाया और पति-पत्नी नैनीताल गए. वहां भी दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ और महिला के अनुसार पति बीच में ही उसे छोड़ घर लौट आया.
यह खबर भी पढ़ें: बेटे की शादी से पहले प्यार में पड़ी मां, 16 साल छोटे भांजे संग भागी तीन बच्चों वाली मामी; घर में मचा बवाल
पति ने लगाए गंभीर आरोप
आगे शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग ना पूरी होने के कारण उस पर अपनी ही बहन के साथ समलैंगिक संबंध होने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए. इतना ही नहीं, महिला को घर में घुसने भी नहीं दिया गया. साथ ही महिला का आरोप है कि उसके ससुर खुद को अधिवक्ता बताते हुए कानूनी कार्रवाई की धमकी भी देते हैं. 1 दिसंबर को थाना हरीपर्वत की पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों में बात हुई। इसके बाद भी साथ रखने से मना कर दिया गया. थाना प्रभारी शाहगंज का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है.