<

सुहागरात से लेकर हनीमून तक पति ने छिपाई सच्चाई, दबाव डाला तो बोला- देवर के साथ सो जाओ

Agra Husband Wife disptue Case Incapacity Physical relationship: आगरा में शादीशुदा महिला ने अपने पति पर नपुसंक होने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Agra Husband Wife disptue Case Incapacity Physical relationship: पति-पत्नी के बीच रिश्ते भरोसे और आपसी समझ पर टिके होते हैं. जब यह भरोसा जब टूटता है तो न केवल रिश्ते टूटते हैं बल्कि दो परिवार भी बिखरते हैं. दिल्ली से करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासन के साथ पुलिस को भी चौंका दिया है. शादी की कुछ महीने बाद ही पुलिस स्टेशन पहुंची महिला ने दावा किया कि उसका पति नपुंसक है यानी वह शारीरिक संबंध बनाने में अक्षम है. यह बहुत ही संवेदनशील मामला है, ऐसे में पुलिस फूंक-फूंक कर जांच आगे बढ़ा रही है.

पुलिस को दी शिकायत में महिला का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद भी उसने शारीरिक संबंध नहीं बनाए. वह बार-बार इन्कार कर देता था. यहां तक कि सुहागरात पर भी बहाने से संबंध नहीं बनाए. शुरू में लगा कि कुछ दिक्कत होगी या मन नहीं कर रहा होगा? लेकिन जब यह लगातार हुआ तो शक हुआ. कई महीनों तक पति का यही रवैया रहा तो आखिरकार महिला पुलिस थाने में पहुंचने पर मजबूर हो गई. महिला का कहना है कि शादी से पहले यह सब बताना चाहिए. ऐसे में यह मेरे साथ धोखा हुआ है. 

11 महीने पहले हुई थी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मामला आगरा के बगल के जिले हाथरस का है. पीड़ित महिला की शादी वर्ष 2026 की पहली छमाही (जुलाई से पहले) हुई. बड़े अरमानों से सेज पर बैठ दुल्हन सुहागरात पति के आने का इंतजार करती रही, लेकिन वह बहुत देर तक नहीं आया. देर रात आया तो उसने यह कहकर शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया कि मूड नहीं है. यह सिलसिला रोजाना चलता रहा है. कई बार तो पति अपने दोस्तों के रहता और रात बीतने के बाद यानी सुबह ही घर आता था.

महिला का कहना है कि उसने इस बारे में सास से भी बात की और अपनी मां को भी बताया, लेकिन कहा गया कि कुछ दिनों में सब ठीक हो जाएगा. कई महीने बाद भी शादी के बाद शारीरिक संबंध न बना पाने के कारण रिश्तों में दरार आ गई. इस दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद के मामले भी सामने आए. कहा तो यहां तक जा रहा है कि महिला को देवर के साथ रहने को कहा गया. 

आगरा में आ चुका है एक और मामला!

आखिरकार पत्नी ने पति के खिलाफ शारीरिक संबंध नहीं बना पाने के कारण असंतोष जताते हुए पति को छोड़ने का फैसला किया है.  इससे पहले भी एक मामला आगरा के बगल के जिले हाथरस से सामने आया था, जिसमें शादी के एक महीने बाद पत्नी ने पति के सांवले रंग और शारीरिक संबंध न बना पाने (यौन असंतुष्टि) के चलते रिश्ता तोड़ दिया. आगरा में एक महिला द्वारा पति द्वारा कई महीनों तक शारीरिक संबंध न बनाने के बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.  

हनीमून पर गए पर नहीं बनाए पति ने शारीरिक संबंध

महिला की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, 9 महीने पहले उसकी शादी दिल्ली निवासी एक युवक से हुई थी. काफी समय बीत जाने के बाद भी पति संबंध नहीं बना सका. वह लगातार तबीयत खराब होने का बहाना बनाते रहा. इस दौरान दोनों हनीमून मनाली पर भी गए, लेकिन वहां भी पति ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए.महिला का कहना है कि हनीमून से लौटे तो डॉक्टर पर ले जाने की बात कही तो मना कर दिया. वह डॉक्टर के पास जाने के लिए तैयार नहीं है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

स्कूल की छत पर ‘खेल का मैदान’, जमीन की कमी का चीनी फॉर्मूला, क्या घनी आबादी वाले भारतीय शहरों के लिए यही है आखिरी रास्ता?

चीन के कई शहरों जैसे झेजियांग और बीजिंग में स्कूलों ने अपनी छतों को पूरी…

Last Updated: April 10, 2026 09:31:28 IST

Zombie Drug: ‘जॉम्बी जैसे लोग’ सड़कों पर? बेंगलुरु वीडियो ने बढ़ाई टेंशन, पुलिस ने खोला बड़ा राज़

Zombie Drug Viral Video: Instagram पर वायरल हो रहे एक वीडियो को शहर की पुलिस…

Last Updated: April 10, 2026 09:10:36 IST

दिल्ली मेट्रो बनी ‘कुरुक्षेत्र’, पति की बेरोजगारी पर भड़की पत्नी, चलती ट्रेन में छिड़ा जुबानी जंग, देखें वीडियो!

दिल्ली मेट्रो के भीतर से एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दंपति…

Last Updated: April 10, 2026 09:17:56 IST

Akanksha Puri: बिकिनी ब्लाउज से तोड़ी सारी सीमाएं, लुक पर मचा बवाल, ट्रोल्स भी हुए क्लीन बोल्ड

Akanksha Puri Bikini Blouse Controversy: पारंपरिक पैठणी साड़ी और उसके साथ बोल्ड बिकिनी-स्टाइल ब्लाउज पहने…

Last Updated: April 10, 2026 08:40:37 IST

MBBS Fee Rule: मेडिकल छात्रों को राहत, अब 5 साल नहीं, सिर्फ इतने साल की ही लगेगी फीस, NMC ने दी ये जानकारी

MBBS Fee Rule: मेडिकल छात्रों के लिए राहतभरी खबर है. National Medical Commission के नए…

Last Updated: April 10, 2026 08:26:55 IST

Nainital Weather: किसानों का हुआ सब बर्बाद! नैनीताल में बारिश-ओलावृष्टि ने मचाई ऐसी तबाही, 70% फसल हुई नष्ट

Uttarakhand Weather: बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया और उनकी महीनों…

Last Updated: April 10, 2026 08:11:52 IST