Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Agra Crime: ‘घूंघट उठाकर संबंध बनाना है तो…’, सुहागरात मनाने से पहले दुल्हन ने दूल्हे से कर दी ऐसी मांग, पूरा परिवार परेशान

Agra Crime: ‘घूंघट उठाकर संबंध बनाना है तो…’, सुहागरात मनाने से पहले दुल्हन ने दूल्हे से कर दी ऐसी मांग, पूरा परिवार परेशान

Agra Crime News: यूपी के आगरा नें शादी से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जब सुहागरात की तैयारियां चल रही थीं, उसी दौरान दुल्हन ने एक बड़ी शर्त रख दी. उसने कहा कि पहले 90 लाख रुपये दो, तब घूंघट उठाने दूंगी. दुल्हन की इस डिमांड की वजह से विवाद बढ़ गया.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: April 12, 2026 21:13:11 IST

Mobile Ads 1x1

UP Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी के अगले दिन ही दुल्हन ने दूल्हे के सामने ऐसी शर्त रख दी, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है. पूरा मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है, जहां आरोप है कि शादी के अगले ही दिन नवविवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के सामने 90 लाख रुपये की मांग की, जिससे पूरा परिवार हैरान रह गया. पैसे न मिलने पर दुल्हन कथित तौर पर सारे गहने लेकर मायके चली गई.

परिवार के लोगों का कहना है कि जब सुहागरात की तैयारियां चल रही थीं, उसी दौरान दुल्हन ने ये शर्त रख दी. उसने संबंध बनाने से पहले 90 लाख रुपये देने की बात कही. उसने कहा कि पहले 90 लाख रुपये दो, तब घूंघट उठाने दूंगी. दुल्हन की इस डिमांड की वजह से विवाद बढ़ गया.

दुल्हन के परिजनों ने घर में लगाया ताला

मामला यहीं खत्म हुआ, आरोप है कि इसके कुछ महीने बाद दुल्हन के परिजनों ने ससुराल आकर घर में बाहर से ताला लगा दिया और पैसे न मिलने पर पीएनजी गैस की लाइन तोड़कर घर में ही जिंदा जलाने की कोशिश की. पीड़ित परिवार ने किसी तरह 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया, जिसने उन्हें बचाया.

सिकंदरा निवासी डॉक्टर मुस्कान सिंह के मुताबिक उनके भाई गौरव की शादी 29 अप्रैल 2025 को हाथरस की रहने वाली कल्पना से हुई थी. उसके बाद कल्पना ने यह डिमांड रखी. जब उसे पैसे नहीं मिले तो वह मायके चली गई. इसके बाद भी व्हाट्सएप के जरिए बैंक अकाउंट भेजकर पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया.

शादी के बिचौलिया ने क्या किया खुलासा? 

इस बीच बीते मार्च महीने में दुल्हन अपने पिता और भाइयों के साथ 7-8 लोगों को लेकर उनके घर पहुंची. आरोप है कि सभी ने मिलकर घर के गेट पर ताला जड़ दिया और गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगे. पीड़ित ने आरोप लगाया कि शादी के बिचौलिया मुन्ना मास्टर ने खुद स्वीकार किया कि यह पूरा विवाह 90 लाख रुपये वसूलने की साजिश के तहत कराया गया था.

पीड़िता का कहना है कि उन्होंने पहले पुलिस आयुक्त को भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने और जांच की मांग की है. फिलहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी. दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

MORE NEWS