<

समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों में दिख रहीं अदिति: क्या पॉलिटिकल एंट्री के लिए तैयार हैं अखिलेश यादव की बड़ी बेटी?

Aditi Yadav Political Entry: राजनीतिक तौर पर अदिति की सक्रियता पहली बार दिसंबर 2022 में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के दौरान सुर्खियों में आई थी. उस समय उन्होंने अपनी मां डिंपल यादव के सपोर्ट में जोरदार कैंपेन किया था.

Aditi Yadav Political Entry:  सपा के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के परिवार की तीसरी पीढ़ी अब सियासी हलकों में चर्चा का केंद्र बनती जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव की समाजवादी पार्टी के इवेंट्स और पब्लिक मीटिंग्स में उनके साथ मौजूदगी ने एक बार फिर उनके पॉलिटिकल एंट्री के कयासों को हवा दे दी है. पार्टी में इस बात पर चर्चा ज़ोरों पर है कि क्या अदिति सिर्फ़ अपने परिवार के साथ अपनी मौजूदगी का एहसास करा रही हैं या वह भविष्य में एक्टिव पॉलिटिकल हिस्सेदारी की भी तैयारी कर रही हैं.

क्या करती हैं अखिलेश यादव की बड़ी बेटी?

23 साल की अदिति यादव अखिलेश यादव और डिंपल यादव की बड़ी बेटी हैं. उनके छोटे जुड़वां भाई-बहन टीना और अर्जुन हैं. अदिति ने लखनऊ के मशहूर ला मार्टिनियर कॉलेज में पढ़ाई की. 2020 में अदिति ने अपनी 12वीं क्लास में 98% नंबर हासिल किए. वह यूके के लंदन में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) में पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशंस की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें बैडमिंटन और घुड़सवारी पसंद है. उन्होंने कई नेशनल लेवल की घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं.

अदिति की राजनीतिक सक्रियता

राजनीतिक तौर पर अदिति की सक्रियता पहली बार दिसंबर 2022 में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के दौरान सुर्खियों में आई थी. उस समय उन्होंने अपनी मां डिंपल यादव के सपोर्ट में जोरदार कैंपेन किया था. इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनावों में वह कन्नौज में अपने पिता अखिलेश यादव के लिए वोट मांगती नजर आईं.

अखिलेश यादव ने बेटी की पॉलिटिकल एंट्री पर क्या कहा?

एक पॉडकास्ट में अदिति की राजनीतिक एंट्री को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा था कि बच्चों को राजनीति समझने के लिए गांव-गांव जाने और लोगों से मिलने की पूरी छूट दी गई है. उनका मानना है कि नई पीढ़ी को जमीनी हकीकत समझना बेहद जरूरी है. डिंपल यादव भी अपनी बेटी को राजनीति के गुर सिखाती नजर आती हैं. उन्होंने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि अदिति लोगों के बीच जाकर अपनी जड़ों को समझने की कोशिश कर रही हैं और वह अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं.

क्या अदिति विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं?

हालांकि विधानसभा या लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल होती है. अभी अदिति की उम्र 23 साल और 6 महीने है. जबकि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के समय अदिति की उम्र साढ़े चौबीस साल की होंगी. ऐसे में राजनीतिक जानकार मानते हैं कि उनकी औपचारिक चुनावी एंट्री 2029 के लोकसभा चुनाव तक टल सकती है.

फिलहाल सपा के करीबी सूत्रों का कहना है कि अदिति पार्टी के प्रचार अभियानों में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं. माना जा रहा है कि 2027 के चुनावों में उन्हें स्टार प्रचारक के तौर पर उतारा जा सकता है, जबकि औपचारिक लॉन्चिंग चुनावी नतीजों के बाद ही तय होगी.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST