Aligarh Dancer Love Affair: बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ खबरों में बना हुआ है. अब एक और खबर सामने आई है, जहां शादी में डांस करने के लिए आई एक युवती को शादीशुदा मर्द से प्यार हो गया. इतना ही नहीं वह उस युवक को लेकर भाग भी गई. इसके बाद से आस पास के इलाकों में डर का माहौल है, क्योंकि उस डांसर पर कई हत्याओं का आरोप है.
क्या है पूरा मामला?
अलीगढ़ में एक शादी समारोह के दौरान शुरू हुई मुलाकात अब सनसनीखेज मामले में बदल गई है. जानकारी के मुताबिक, बिलाल की बहन की शादी में एक सोनी नाम की डांसर को कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था. आधी रात के बाद बिलाल उसे घर छोड़ने गया. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कथित तौर पर प्रेम संबंध शुरू हो गया. बताया जा रहा है कि डांसर, शादीशुदा बिलाल के साथ फरार हो गई है. दोनों को जयपुर के एक होटल के सीसीटीवी फुटेज में साथ देखा गया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं, यह मामला तब और संगीन हो गया, जब सामने आया कि संबंधित डांसर पर अपने एक पूर्व प्रेमी की हत्या करवाने का आरोप भी है. दावा किया जा रहा है कि पिछले साल उस प्रेमी का शव कब्र से बरामद किया गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
#अलीगढ़| बिलाल की बहिन की शादी में एक डांसर बुलाई गयी. आधी रात के बाद बिलाल डांसर को घर छोड़ने गया. प्यार हो गया. डांसर शादीशुदा बिलाल को लेकर फरार है. जयपुर के होटल के CCTV में दोनों मिले है. डांसर पर प्रेमी को कत्ल कराने का भी आरोप है. पिछले साल कब्र में प्रेमी की लाश मिली थी. pic.twitter.com/ZTFj5XVzkV
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) February 21, 2026
बिलाल की पत्नी का बयान आया सामने
बिलाल के पति के फरार होने के बाद उनकी पत्नी का बयान सामने आया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह चाहती हैं कि उनके पति सही सलामत वापस आ जाए और वह उनके साथ रहना चाहती हैं. पत्नी ने कहा जब से उनके पति डांसर से मिले थे उनका स्वभाव बदल गया था और वह घर में झगड़ा करता था. जब पत्नी ने फोन चेक किया तो उसे पता चला कि उनके पति और डांसर के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. डांसर के पुराने मामलो को देख बिलाल की पत्नी डरी हुई हैं. इसलिए उन्होंने बिलाल को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है.
#अलीगढ़| “जिस डांसर सोनी के साथ बिलाल फरार हुआ वह प्रेमिकों को कत्ल करके कब्र में डाल देती है. पिछले साल डांसर सोनी के प्रेमी की लाश कब्र में मिली थी”
-यह जानने के बाद बिलाल की नई-नवेली दुल्हन गुलिस्तां खौफजदां है. https://t.co/mMKoemTDBM pic.twitter.com/wZgyeumrfw
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) February 21, 2026