Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > बेटे की शादी से पहले प्यार में पड़ी मां, 16 साल छोटे भांजे संग भागी तीन बच्चों वाली मामी; घर में मचा बवाल

बेटे की शादी से पहले प्यार में पड़ी मां, 16 साल छोटे भांजे संग भागी तीन बच्चों वाली मामी; घर में मचा बवाल

Aligarh Mami Bhanja Love Story: अलीगढ़ से एक और रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला अपने 16 साल छोटे भांजे के प्यार में पड़ गई और फरार हो गई.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 23, 2026 17:35:43 IST

Mobile Ads 1x1

Aligarh News: बीते दिनों अलीगढ़ से एक घटना सामने आई थी, जहां एक सास अपने होने वाले दामाद संग रफूचक्कर हो गई थी. इतना ही नहीं, फिर जीजा से प्यार कर बैठी थी. अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि ऐसा ही एक और मामला सामने आ गया अब एक मामी को अपने ही भांजे से प्यार हो गया और वह उसके साथ रफूचक्कर हो गई. 

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिला के पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव बीसनपुर से एक हैरान कर देने वाला सामने आया. एक महिला जो तीन बच्चों की मां थी, वह अपने भांजे के साथ फरार हो गई. आपको बता दें कि एक महीने के बाद उस महिला के बेटे की शादी थी, जिसकी तैयारियां चल रही थी. शादी के लिए आए हुए गहने और नगदी लेकर महिला अपने प्रेमी भांजे संग भाग निकली. इस खबर के पता चलते ही घर में मातम जैसा माहौल हो गया. 

पति ने क्या बताया?

फरार हुई महिला के पति बेहद उदास हैं. उन्होंने बताया कि उनके बड़े बेटे की शादी 6 मार्च 2026 को होने वाली है. घर में खुशी का माहौल था और शादी की तैयारियां चल रही थीं. 25 जनवरी को उनकी पत्नी मायके जाने की बात कहकर घर से निकलीं, लेकिन फिर वापस नहीं लौटीं. बाद में जानकारी मिली कि वह अपने से 16 साल छोटे भांजे विक्रम के साथ चली गई हैं. पति का आरोप है कि विक्रम ने उनकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसाया और पैसों के लालच में अपने साथ ले गया.

पुलिस ने क्या दी जानकारी?

पति द्वारा दिए गए बयान के अनुसार शिकायत दर्ज कर ली गई है. पाली मुकिमपुर कोतवाली के प्रभारी रवि चंद्रवाल ने बताया कि पति की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. महिला के मोबाइल नंबर के जरिए उसके लोकेशन को पता लगाने के प्रयास किया जा रहा है. वहीं पुलिस की टीमें संभावित जगहों पर तलाश कर रही हैं और महिला को सुरक्षित बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. हालांकि, अभी तक पूरा मामला पता नहीं चल पाया है. 

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > बेटे की शादी से पहले प्यार में पड़ी मां, 16 साल छोटे भांजे संग भागी तीन बच्चों वाली मामी; घर में मचा बवाल

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 23, 2026 17:35:43 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS