<

Aligarh police big achievement: खोया मोबाइल, मिली मुस्कान, अलीगढ़ पुलिस ने लौटाया जनता का भरोसा

Mobile Phone Recovery in Aligarh: अलीगढ़ पुलिस (aligarh police) ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 209 खोए/गिरे मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 38 लाख 10 हजार 955 रुपये आंकी गई है।

Aligarh police success story: उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) में अलीगढ़ पुलिस (aligarh police) ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और कड़ी मेहनत से आम जनता का विश्वास जीतने में बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में कुल 209 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 38 लाख 10 हजार 955 रुपये आंकी गई है।

विशेष अभियान की शुरुआत

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजीव सुमन के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक (क्राइम) ममता कुरील के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान का हिस्सा थी। अभियान की शुरुआत CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर की गई। पुलिस की विभिन्न टीमों ने लगातार निगरानी कर और अथक प्रयासों से मोबाइलों को ट्रेस किया और उन्हें वास्तविक स्वामियों तक पहुँचाया।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम

आज पुलिस लाइन के नवीन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में एसपी क्राइम ममता कुरील ने खुद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। जैसे ही लोगों ने अपने खोए हुए फोन वापस पाए, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने भावुक होकर अलीगढ़ पुलिस के प्रति गहरा आभार प्रकट किया।

बरामदगी में क्या- क्या मिला?

SP क्राइम ममता कुरील ने जानकारी दी कि इस अभियान के तीन चरणों में अब तक तकरीबन 68 लाख रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं जिसमें 18 मार्च को पहली बरामदगी में 71 मोबाइल मिले। 25 जून को दूसरी बरामदगी में 95 मोबाइल बरामद हुए और अब 4 सितंबर को तीसरे चरण में 209 मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए। उन्होंने यह भी बताया कि बरामद मोबाइल अधिकतर भोले-भाले लोगों से मिले, जिन्हें ठगों ने कम कीमत पर बेच दिए थे। जब पुलिस ने सच्चाई बताई, तो इन लोगों ने बिना किसी झिझक मोबाइल वापस कर दिए।

शिकायत दर्ज करने का बताया सरल तरीका

SP क्राइम ने अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन खो जाता है तो परेशान होने की बजाय लोग घर बैठे CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह पोर्टल पुलिस की निगरानी और मोबाइल बरामदगी के लिए बेहद कारगर साबित हो रहा है।

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

NEET 2026 UG Exam: नीट यूजी में 2 लाख रैंक पर क्या मिलेगा MBBS? एडमिशन की सच्चाई और ये है बेहतर विकल्प

NEET 2026 UG Exam: नीट यूजी में 2 लाख रैंक मेहनत की कमी नहीं, बल्कि…

Last Updated: April 6, 2026 13:53:32 IST

फिन एलन बनाम अर्शदीप…केकेआर और पंजाब किंग्स का मुकाबला आज; इन खिलाड़ियों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत

KKR vs PBKS: आईपीएल में आज केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होने वाला…

Last Updated: April 6, 2026 13:51:48 IST

एनुअल डे पर फुल मस्ती, लेकिन घर पहुंचने से पहले गिरी 9 लाशें; डिंडोरी हादसा जान कलेजा फट जाएगा

Dindori Family Tragedy 2026: एक अधिकारी ने PTI को बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब…

Last Updated: April 6, 2026 13:39:18 IST

KKR vs PBKS: अय्यर की पंजाब या रहाणे की कोलकाता… हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी, कौन मारेगा बाजी?

KKR vs PBKS Head To Head: पिछले कुछ समय में पंजाब किंग्स का कोलकाता नाइट…

Last Updated: April 6, 2026 13:35:16 IST

‘रामायण’ के सेट पर सिगरेट पीते थे अरुण गोविल; इस घटना के बाद छोड़ दी स्मोकिंग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

Arun Govil: अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर सबके…

Last Updated: April 6, 2026 13:32:37 IST

Video Viral: ‘दे दारू दे दारू’, अगर भारत मिशन पर आईं होंगी सीमा, तो इन महिलाओं के साथ भूल जाएंगी मकसद

Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…

Last Updated: April 6, 2026 13:06:44 IST