<
Categories: क्रिकेट

फिन एलन बनाम अर्शदीप…केकेआर और पंजाब किंग्स का मुकाबला आज; इन खिलाड़ियों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत

KKR vs PBKS: आईपीएल में आज केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होने वाला है. जहां आज अर्शदीप सिंह बनाम फिन एलन, अजिंक्य रहाणे बनाम चहल और कार्तिक त्यागी बनाम श्रेयस अय्यर के बीच जबरदस्त मुकाबला हो सकता है.

KKR vs PBKS Star Batter vs Top Bowler: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में कोलकाता नाइट राइडर्स अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है. तो वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स को देखें तो वो अपने दोनों मैच जीतकर आई है.

आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला होने वाला है. ऐसे में आइए आज हम उन खिलाड़ियों की बात करेंगे जिनके बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है.

अजिंक्य रहाणे

आज के मैच में सभी की नजरें केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे के ऊपर होगी, जिन्हें लगातार दो हार के बाद कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है. रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुरुआती मैच में 40 गेंदों पर 67 रन बनाकर अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए थे, लेकिन वे अगले मैच में अपनी उस लय को बरकरार नहीं रख पाए और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 गेंदों पर सिर्फ़ 8 रन ही बना सके.

फिन एलन

आज के मैच में फिन एलन और अर्शदीप सिंह के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है. फिन एलन ने शुरूआती 2 मैचों में जबरदस्त शुरुआत की, लेकिन अपनी इस पारी को बड़े स्कोर में कन्वर्ट नहीं कर पाए. उन्होंने शुरुआती मैच में 17 गेंदों पर 37 रन बनाए और उसके बाद अगले मैच में सिर्फ़ 7 गेंदों पर 28 रन की तूफ़ानी पारी खेली. आज के मैच में फिन एलन और अर्शदीप सिंह के बीच बल्ले और गेंद का संघर्ष देखने को मिलेगा.

युजवेंद्र चहल बनाम अजिंक्य रहाणे

युजवेंद्र चहल और रहाणे के बीच का मुकाबला निर्णायक साबित हो सकता है. रहाणे को अक्सर बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज़ी के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है, और चहल इस मुकाबले में हावी रहे हैं; उन्होंने 45 गेंदों में सिर्फ़ 46 रन देकर रहाणे को चार बार आउट किया है.

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप को अभी तक अपनी लय पूरी तरह से नहीं मिली है. उन्होंने अपने शुरुआती दो मैचों में 0/42 और 0/41 के आंकड़े दर्ज किए हैं. हालांकि फिन एलन के साथ उनका मुकाबला अहम हो सकता है. अगर वे नई गेंद से शुरुआती स्विंग हासिल कर पाते हैं, तो वे एलन की आक्रामकता पर लगाम लगा सकते हैं और पंजाब किंग्स को शुरुआती सफलता दिला सकते हैं.

श्रेयस अय्यर

अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलने के लिए वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर इस मुकाबले में एक भावनात्मक पहलू भी जोड़ते हैं. 2024 में केकेआऱ को खिताब जिताने के बाद अब वह पंजाब किंग्स  के कप्तान के तौर पर ज़बरदस्त फ़ॉर्म में आए हैं. पिछले मैच में उन्होंने 29 गेंदों पर संयमित 50 रन बनाए थे.

कार्तिक त्यागी बनाम श्रेयस अय्यर

कार्तिक त्यागी ने अपनी ज़ोरदार गेंदबाज़ी से सबको प्रभावित किया है और इस सीजन में नाइट्स के लिए सबसे दमदार गेंदबाज साबित हुए हैं. उन्होंने लगातार अच्छी रफ़्तार से गेंदबाज़ी की है और अब उनका ध्यान पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को सटीक शॉर्ट गेंदों से परेशान करने पर होगा.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

King Poster Out: ‘कातिल नहीं आशिक…’ शाहरुख खान की आंखों में प्यार या बदले की आग? पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

King Poster Out: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है.…

Last Updated: October 27, 2026 11:17:01 IST

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में तेजी, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की…

Last Updated: October 27, 2026 10:23:21 IST

Silver Price Today: चांदी के भाव में फिर बड़ा उलटफेर! 1 किलो की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…

Last Updated: October 27, 2026 09:44:06 IST

UP Petrol Diesel Price: लखनऊ से नोएडा तक कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 27, 2026 11:35:04 IST

Tamil Nadu Jailbreak: रात के अंधेरे में 17 कैदी फरार! स्टाफ पर हमला कर मचाई अफरा-तफरी; थेनी जेल में हुआ बड़ा कांड

Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…

Last Updated: October 27, 2026 08:10:00 IST