<

इस प्यार को क्या नाम दूं… बचपन की दोस्ती और फिर सात फेरे, तीन सगी बहनों ने एक ही लड़के से की शादी

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़के ने तीन सगी बहनों से शादी की है. उसके सोशल मीडिया अकाउंट को देखने के बाद पता चला है कि वो बचपन से साथ में हैं और अब उन्होंने शादी की है.

Amroha Marriage Controversy: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का एक वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर सामने आया और देखते ही देखते लाखों लोगों की चर्चा का विषय बन गया. वीडियो में ऐसा दावा किया गया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. दावा था कि तीन सगी बहनों ने एक ही लड़के से शादी कर ली है. बहनों का नाम सरोज, सावित्री और संतोष है. वीडियो में तीनों बहनें पारंपरिक शादी के जोड़े में नजर आती हैं. चामुंडा मंदिर की हवन वेदी के सामने अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लेने, मांग में सिंदूर भरवाने और पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुई दिखाई देते हैं. वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर करना शुरू कर दिया. कुछ ही घंटों में यह मामला सोशल मीडिया पर छा गया.

सोशल मीडिया पर बहस

मामला अमरोहा के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के धोरिया गांव का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो के बाद विवाद तब और बढ़ गया, जब चारों लोगों ने एक और रील शेयर कर यह दावा किया कि शादी वास्तविक है. इस दूसरे वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई. वीडियो में एक और बात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसमें हसनपुर नगर पालिका के बीजेपी चेयरमैन भी तीनों बहनों के साथ दिखाई दे रहे हैं. उनके अलावा कुछ अन्य महिलाएं भी वीडियो में नजर आती हैं. चेयरमैन की मौजूदगी को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई सवाल उठाए जाने लगे.

वीडियो वायरल होने के बाद विवाद

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बीच चामुंडा मंदिर के पुजारियों ने अलग दावा किया. उनका कहना है कि मंदिर परिसर में इस तरह की कोई शादी नहीं कराई गई और न ही ऐसा कोई आयोजन हुआ. पुजारियों के इस बयान के बाद मामला और उलझ गया. इधर, वीडियो वायरल होने के साथ ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटता नजर आया. कुछ लोगों ने तीनों बहनों के फैसले का समर्थन किया, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने इसका विरोध किया. कई यूजर्स ने वीडियो में बीजेपी चेयरमैन की मौजूदगी पर भी सवाल खड़े किए और पूरे मामले की जांच की मांग की.

परिवार की तरफ से कोई जवाब नहीं

विवाद बढ़ने के बाद तीनों बहनें और वीडियो में नजर आने वाला युवक फिलहाल मीडिया के सामने आने से बच रहे हैं. वहीं, दोनों परिवारों की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. इस कहानी का एक और दिलचस्प पहलू भी सामने आया. बताया जा रहा है कि तीनों बहनों ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपने अकाउंट बनाए थे. महज 27 वीडियो अपलोड करने के बाद उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए. इस वायरल घटना ने उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त पहचान दिला दी, लेकिन साथ ही विवाद भी उनके पीछे-पीछे चल पड़ा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price 13 October2026:  दिवाली से पहले पेट्रोल-डीजल देगा झटका? कच्चा तेल $105 के पार, जानें आज का ताजा रेट

Petrol Diesel Price 13 October2026: आज, 13 अक्टूबर को, ब्रेंट क्रूड ऑयल अभी भी $105.89…

Last Updated: October 13, 2026 07:30:02 IST

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, मंगल दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय, जानें पूजा विधि

Maa Chandraghanta Puja: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन 13 अक्टूबर को मां दुर्गा के चंद्रघंटा…

Last Updated: October 12, 2026 23:21:07 IST

15 साल की किशोरी को हवस का शिकार बनाकर किया प्रेग्नेंट, पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची अस्पताल, मृत बच्चे को दिया जन्म

Banda rape case: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म…

Last Updated: October 12, 2026 23:06:04 IST

सुधा यादव को कर्नाटक की कमान, तमिलनाडु जाएंगे राजेंद्र अर्लेकर, 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, जानें किसे मिला कौन सा राज्य

Sudha Yadav Karnataka Governor: राष्ट्रपति भवन ने 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस कम्युनिके में…

Last Updated: October 12, 2026 21:57:53 IST

Rajkot robbery case: मामा के 40 लाख हड़पने का प्लान, भांजे ने रची 11 लाख की लूट की कहानी, पुलिस ने ऐसे खोला राज

Rajkot robbery case: गुजरात के राजकोट में 11 लाख रुपये की कथित लूट के मामले…

Last Updated: October 12, 2026 21:42:05 IST

पुंछ में LoC के पास धमाका, 4 की मौत का दावा, लश्कर कमांडर फैजान की पहचान, सीमा पर अलर्ट

Jammu and Kashmir Poonch blast: जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास कृष्णा घाटी सेक्टर…

Last Updated: October 12, 2026 20:33:09 IST