Mathura News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक व्यक्ति को पुलिस पकड़कर ले जा रही है और गांववाले उसे पीट रहे हैं. यह मामला मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि आश्रम में रहने वाले एक वृद्ध साधु ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ गलत हरकत की. जब इस बात का लोगों को पता चला तो हंगामा मच गया. जानिए पूरा मामला.
क्या है पूरा मामला?
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव बाटी का ये पूरा मामला है. पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च को उनका बेटा घर के पास खेल रहा था. उसी दौरान गांव की लाठी वाली मढ़ी स्थित ‘साधू बाबा भजन कुटी’ में रहने वाले कृष्ण दास ने बच्चे को सामान मंगाने के बहाने कुटी के अंदर बुलाया. उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. इस डर से बच्चे ने कई दिनों तक घरवालों को कुछ नहीं बताया, लेकिन उसे स्वभाव में कुछ बदलाव आ रहा था. जब परिवार वालों ने बच्चे से डांट-डपटकर पूछा तो उस बच्चे ने सारी कहानी बताई. आपको बता दें कि कहा जा रहा है कि वो साधु गांव की एक कुटिया में करीब 20 साल से रह रहा है.
वीडियो भी हुआ वायरल
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस कुकृत्य का किसी ने वीडियो बना लिया था. धीरे-धीरे ये वीडियो पूरे गांव में वायरल हो गया. जब पीड़ित बच्चे के घरवालों ने देखा तो बवाल मच गया. इसके बाद परिवार वालों ने बाबा कृष्ण दास के नाम पर शिकायत दर्ज कराई. जब पुलिस आरोपी को पकड़कर ले जा रही थी. तब गांववालों ने आरोपी बाबा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
यूपी : जिला मथुरा के भजन कुटी क्षेत्र में एक साधु पर बच्चे से कुकर्म करने का आरोप लगा है। गुस्साए लोगों ने आरोपी साधु को जमकर पीटा, पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे जान बचाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया !! pic.twitter.com/umlY5RJ833
— Kᴀᴘɪʟ Gᴏᴜʀ (@GaurBulandshahr) March 10, 2026
पुलिस ने क्या बताया?
जैंत थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित किशोर को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. वहीं, आरोपी साधु को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है.