<

UP: चाची को हुआ भतीजे से प्यार, ‘नीले ड्रम’ से डरकर पति ने करा दी दोनों की शादी, बोला- ‘खाने में नींद की दवा मिलाकर मुझे और…’

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में दो बच्चों की मां को अपने सगे भतीजे से प्यार हो गया. इसके बाद दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गए. ऐसे में महिला के पति ने थाने के बाहर ही सबके सामने दोनों की शादी करा दी. महिला के पति ने कहा कि अगर वह शादी नहीं कराता तो मुझे मेरठ की मुस्कान की तरह मारकर नीले ड्रम में भर देती.

Baghpat Marriage News: उत्तर प्रदेश के बागपत से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. जिले के दोघट थाना क्षेत्र में एक चाची ने अपने ही सगे भतीजे के साथ प्रेम विवाह कर लिया. यही नहीं यह शादी महिला के पति की रजामंदी और पुलिस की मौजूदगी में हुई. चाची-भतीजे ने थाने के बाहर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए. इसके बाद हर तरफ इस शादी की चर्चा हो रही है.

महिला की शादी 8 साल पहले हुई थी और दो बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र 5 और 3 साल है. इस बीच महिला को अपने सगे जेठ के 22 साल के बेटे से प्यार हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले 5 सालों से चोरी-छिपे प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब इस रिश्ते की भनक परिवार और ग्रामीणों को लगी, तो कई बार पंचायतें हुईं.

महिला के पति ने तंग आकर करा दी दोनों की शादी

इस दौरान समाज के लोगों ने दोनों को समझाने और रिश्तों की दुहाई देने की कोशिश की, लेकिन प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि दोनों ने किसी की एक न सुनी. वे साथ रहने की जिद पर अड़े रहे. अपने भतीजे और पत्नी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर पति ने दोनों की शादी करा दी और खुद इस शादी का गवाह बना.

महिला का पति पंकज, प्रेमी भतीजा संजीव, उसका पिता राजपाल और कस्बे के दर्जनों लोग दोघट थाने पहुंचे. उन्होंने पुलिस को सूचित किया कि वे दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं. थाने के बाहर ही सबके सामने चाची और भतीजे ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई.

‘मुझे मेरठ की मुस्कान की तरह मारकर नीले ड्रम में भर देती’

महिला के पति का कहना है कि पत्नी खाने में नींद की दवा मिलाकर मुझे और बच्चों को सुला देती थी और भतीजे के पास चली जाती थी. साथ ही उसने शादी कराने के फैसले पर कहा कि अगर वह शादी नहीं कराता, तो मुझे मेरठ की मुस्कान की तरह मारकर नीले ड्रम में भर देती. अब मेरा पत्नी से कोई लेना-देना नहीं है. पत्नी ने मुझे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा. अब मैं अपने बच्चों को लेकर कहीं और चला जाऊंगा.

वहीं शादी के बाद चाची-भतीजा घर नहीं गए. घरवालों का कहना है कि दोनों दूसरे शहर चले गए. पूरे घटनाक्रम से महिला के मायके वाले बेहद दुखी हैं. उन्होंने मौके पर आने से साफ इनकार कर दिया और स्पष्ट संदेश भेजा कि अब उनका अपनी बेटी से कोई रिश्ता नहीं है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST