8
Ayodhya Burqa Woman Robbery: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बुर्कानशी महिला ज्वेलरी शॉप में दिन-दहाड़े लूट कर फरार हो गई. किसी नॉर्मल ग्राहक की तरह वह दुकान में घुसी, कुछ देर खड़े रहने के बाद उसने तुरंत दुकान से एक वजनी हार उठाया और तमंचा दिखा फरार हो गई.
ज्वेलरी शॉप में बैठे दोनों युवक सन्न रह गए, और जैसी ही उनका होश टूटा की आखिर हुआ क्या था. इतने में महिला बैग लेकर भाग गई.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, घटना अयोध्या ज़िले के रुदौली विधानसभा क्षेत्र के कोठी इलाके में स्थित ‘महेश ज्वेलर्स’ की है. दोपहर करीब 2:00 बजे, नकाबपोश महिला दुकान में घुसी, बंदूक दिखाई और लगभग 26 ग्राम वज़न के सोने के हार और चेन लूटकर फरार हो गई.
महिला ने अपना चेहरा छिपाने के लिए बुर्का पहना हुआ था. दुकान में घुसते ही वह थोड़ी देर कुछ देखती रहीं थोड़ा रुकी और इसके बाद वह सामने रखे हार और चेन को लेकर अचानक बंदूक निकाल ली और सोने के गहने, जिनमें हार और चेन शामिल थे लूट लिए, जिनका कुल वज़न लगभग 26 ग्राम था. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गई.
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही, किला पुलिस चौकी के इंचार्ज जितेंद्र सिंह, रुदौली कोतवाली के कांस्टेबल प्रवीण कुमार त्रिपाठी के साथ अपनी टीम लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने फौरन जांच शुरू कर दी है और महिला लुटेरी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है.
CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली
पुलिस टीम फिलहाल आरोपी की पहचान करने के प्रयास में दुकान के अंदर और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. किला पुलिस चौकी के इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि अपराधियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद, स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों के बीच डर और दहशत का माहौल बना हुआ है.