<

आजम खान का ‘I Love Mohammad’ विवाद पर बड़ा बयान, ‘एक बार सोचना चाहिए कि इन…’

Azam Khan On I Love Mohammad Controversy: आजम खान ने 'आई लव मोहम्मद' विवाद पर कहा कि नफरत की कोई इंतहा नहीं. नफरत की कोई इंतहा नहीं है. हम वह काम न करें, जिसकी कोई इंतहा न हो.

I Love Mohammad Controversy: : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने जेल से निकलने के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर बड़ा बयान दिया है. आजम खान ने कहा कि ‘हमारे लिए दो चीजें हैं. एक जिसके सामने सर झुकाएं, वो बस एक है अल्लाह और वो जो उसका मैसेज लेकर आया है, वो है मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम.’ उन्होंने कहा कि ‘मैं आलिम नहीं हूं और मैं यह कहना चाहता हूं कि मजहबी विवाद अच्छी बात नहीं है. एक दूसरे के मजहब की इज्जत सबको करनी चाहिए. एक-दूसरे के जज्बात का एहतराम सबको करना चाहिए और एक बार सोचना चाहिए कि इन नफरतों का अंजाम आखिरकार होगा क्या?’

सपा नेता ने कहा कि मोहब्बत की एक इंतहा है. लैला-मजनू करें, शीरी-फरहाद करें, मियां-बीवी करें, आशिक-माशूक करें. उसकी एक इंतहा है. उस इंतहा की एक मुद्दत भी है, जो उनकी जिंदगी के साथ खत्म हो जाती है. लेकिन, नफरत की कोई इंतहा नहीं. नफरत की कोई इंतहा नहीं है. हम वह काम न करें, जिसकी कोई इंतहा न हो. हम वह काम करें, जिसकी कोई इंतहा हो.

आजम खान ने अपना दर्द किया बयां

इस दौरान उन्होंने जेल के दिनों को याद करते हुए अपने दर्द को भी बयां किया. उन्होंने कहा कि मैं बहुत दिनों से बीमार हूं. मैं शायद अगर अभी न जेल से न छूटा होता तो मेरे लीवर और किडनी बिल्कुल खत्म हो चुके होते और मैं फिर नहीं बच पाता. आप अगर हिमालय की चोटी पर इतने मुकदमे लिखकर रख देते तो पिघलकर पानी हो जाता. मुझपर सैकड़ों मुकदमे हैं.

उन्होंने कहा- ‘अभी मैं तो इस पोजीशन में ही नहीं हूं कि मैं ठीक से चल सकूं. मेरे पैर तो चलना भूल गए हैं. पांच साल जो शख्स एक तख्त पर बैठा और लेटा रहा हो तो पैरों की आदत खत्म हो गई है. मैं तो चलने की प्रैक्टिस कर रहा हूं. पैर उठना भूल गए हैं तो टकरा जाता हूं. तकदीर लिखने वाले ने जो लिख दिया, वो लिख दिया तो उसे खुशी से उसे कबूल कर लिया है.’

अल्लाह की रजा मानकर गुजारा वक्त- आजम खान

आजम खान ने आगे कहा- ‘ये वक्त मुझे तो गुजारना ही था. मैं रोकर गुजारता या खुशी से गुजार देता तो उसको अल्लाह की रजा मानकर गुजार दी. चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिंदा रहेंगे तो कुछ सोचेंगे. जिंदा ही न रहे तो क्या सोचेंगे? अभी तो अपना स्वास्थ्य ठीक करेंगे. अब उसमें 6 महीने लगे, साल लगे, दो साल लगे. ये दुनिया ऐसी ही चलेगी. हम नहीं होंगे तो हमसे बेहतर चलेगी.’

सपा नेता ने कहा, ‘जेल में तो फोन की इजाजत ही नहीं थी. रख नहीं सकते, जो रूटीन फोन कर सकते थे बंदी, वह भी मैं नहीं कर सकता था. पेंशन रोक दी गई. मेरी जब लोकसभा की मेंबरशिप खत्म हुई तो इल्जाम यह था कि मैंने नफरत भरी स्पीच दी. मेरी सदस्यता चली गई. पांच घंटे के अंदर इलेक्शन कमीशन से नोटिफिकेशन हो गया. पांच घंटे के अंदर मेरे वोट का अधिकार खत्म हो गया. अगले छठे घंटे में नए इलेक्शन का अनाउंसमेंट हो गया.’

उन्होंने कहा कि मैंने इसके खिलाफ अपील की. अपील के जजमेंट में जज ने यह लिखा कि जिस नफरती भाषण पर सजा दी गई है, उसमें जुमला तो दूर की बात एक शब्द भी नफरत का नहीं है और मेरी अपील मंजूर हो गई और मैं बरी कर दिया गया. यह अलग बात कि उस जज को शाम के 5:00 बजे तक रामपुर छोड़ देने का आदेश हो गया.

आजम खान ने राहुल गांधी का क्यों किया जिक्र?

आजम खान ने कहा कि वहीं धाराएं राहुल गांधी पर भी लगीं. एक-दो ज्यादा ही थी. मैं 5 घंटे में सदस्यता से हटा दिया गया. नया चुनाव डिक्लेअर हो गया. लेकिन, इलेक्शन कमीशन ने उस वक्त तक राहुल गांधी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, तक जब तक उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिल गई. यह फर्क है. 

उन्होंने कहा कि अब आजम खान और राहुल गांधी में इतना फर्क तो होना चाहिए. इतना ख्याल तो उनका रखना चाहिए न. हक बनता है. किसी ने कभी इस पहलू से सोचा? नहीं सोचा. किसी को क्या जरूरत है सोचने की? कहां वक्त रखा है किसी के पास? हम जैसों के लिए सोचने का वक्त कहां है किसी के पास?

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर, बिना दफ्तर गए घर बैठे निपटाएं ये 4 जरूरी काम

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…

Last Updated: October 4, 2026 12:55:04 IST

IND VS WI: 351 रन बनाने के बाद भी क्यों हार गई टीम इंडिया? शुभमन गिल ने खोला राज, सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…

Last Updated: October 4, 2026 12:32:22 IST

Farrhana Bhatt Mob Incident: फरहाना भट्ट को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, भरे इवेंट में हुई ऐसी हरकत; एक्ट्रेस हुईं परेशान

Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…

Last Updated: October 4, 2026 12:24:29 IST