BHU Clash: वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ. इसके बाद पूरा कैंपस छावनी में तब्दील हो गया है. जानिए आखिर क्या है पूरा मामला.
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Banaras Hindu University Fight: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में इन दिनों माहौल गरमाया हुआ है. हॉस्टल के छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि इसने हिंसा का रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि करीब 30-40 लड़कों ने आकर मारपीट और पत्थरबाजी की. इसके बाद पुलिस फोर्स हरकत में आई और हॉस्टल के कई कमरों को सील कर दिया गया. चलिए जानते हैं पूरी वारदात.
बीते गुरुवार यानी 29 जनवरी की शाम बीएचयू में अचानक माहौल बदल गया. यूनिवर्सिटी के बिरला और रुइया हॉस्टल के छात्रों के बीच जमकर तनातनी हुई. बताया जा रहा है कि जब एक छात्र पर पुराने विवाद को लेकर कुछ छात्रों ने हमला किया, उसी के बाद छात्रों का दो गुट इकट्ठा हो गया. इसमें दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ. मामला ज्यादा बढ़ने पर कई थानों की पुलिस और पीएसी ने मौके पर आकर मोर्चा संभाला. कहा जा रहा है कि इस झड़प में कई छात्रों को चोटें भी आई हैं और एक ता सिर फट गया था.
पुलिस ने पहुंचते ही घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए हॉस्टल में छापा मारा. फिर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर छात्रावास को अनधिकृत छात्रों से तुरंत खाली करवाना शुरू किया. कई हॉस्टल के 11 कमरों को सील कर दिया गया है. हालांकि, अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है. कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें पुलिस हॉस्टलों में छापा मारती दिख रही है.
Hapur Viral Video: हापुड़ में हीरा राणा 18 साल पुराना दादी का सपना पूरा करने…
Microsoft Outage के बीच Outlook, Teams और Office 365 के इन विकल्पों का इस्तेमाल कर…
Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception Guest List: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के बाद…
Microsoft Global Outage के कारण दुनियाभर में Outlook, Teams, OneDrive और Microsoft 365 सेवाएं प्रभावित…
India Population Viral Video: दिल्ली AIIMS के पास लगा डिजिटल पॉपुलेशन काउंटर वायरल हो रहा…
Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पूजा 2026 पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश…