<

ऑस्ट्रेलिया पर पाकिस्तान की जीत देख गदगद हुए शहबाज शरीफ, तो पूर्व भारतीय दिग्गज ने कर दिया ट्रोल; पाक क्रिकेट को दिखाया आइना

Pak vs Aus: पाकिस्तान ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से हरा दिया. इस पर पीएम शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान की टीम को बधाई दी. इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर ने शहबाज शरीफ को ट्रोल कर दिया.

PAK vs AUS: गुरुवार (29 जनवरी) को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हुई. इस सीरीज का पहला मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया. पहले मैच में पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से हरा दिया और सीरीज में 1-0 की लीड ली. पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया पर इस जीत पर पाकिस्तानी फैंस खुश हो रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी पाक क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की. इस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने शहबाज शरीफ को ट्रोल कर दिया. दरअसल, पाक पीएम शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा, ‘पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान टीम को बहुत-बहुत बधाई.’ साथ ही उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी और उनकी पूरी टीम की सराहना की. पाकिस्तान के पीएम का कहना है कि मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान क्रिकेट को मजबूत बनाने के लिए बहुत कोशिश की है. उन्होंने पहले टी20 मैच में पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया पर जीत को देश के लिए गर्व का पल बताया. इस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उन्हें ट्रोल कर दिया. जानें आकाश चोपड़ा ने क्या कहा…

आकाश चोपड़ा ने पाक पीएम को किया ट्रोल

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने अपनी टीम को ऑस्ट्रेलिया पर जीत की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इस पोस्ट पर आकाश चोपड़ा ने उन्हें ट्रोल कर दिया. आकाश चोपड़ा ने लिखा, ‘आदरपूर्वक कहें तो…यह ऑस्ट्रेलिया की बी टीम के खिलाफ बाइलेटरल टी20 इंटरनेशनल मैच है। कई प्रमुख खिलाड़ी इसमें नहीं खेल रहे हैं। 170 रन के मैच में 20 रन की जीत को किसी भी तरह से ‘रोमांचक’ नहीं कहा जा सकता है.’ आकाश चोपड़ा का कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के बड़े खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ इस टी20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में ज्यादातर नए खिलाड़ी हैं. ऐसे में पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया को हराना कोई बड़ी बात नहीं है. बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाल रहे हैं. पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से 3 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था.

लंबे समय बाद पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत

बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम लंबे समय से टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया से हारती आ रही है. पाकिस्तानी टीम ने 2650 दिन के बाद किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इससे साफ होता है कि पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने कितनी कमजोर है.

कैसा रहा पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच?

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 29 जनवरी को लाहौर में खेला गया. पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब ने 22 गेंदों पर 40 रन बनाए, जबकि कप्तान सलमान अली आगा ने 27 गेंदों पर 39 रन बटोरे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से दिग्गज स्पिनर एडम जैम्पा ने 4 विकेट हासिल किए. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 169 का टारगेट चेज करने उतरी. कप्तान और सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हो गए. इसके अलावा कैमरन ग्रीन ने 31 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 146 रन ही बना पाई. इससे ऑस्ट्रेलिया ने 22 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST