Barabanki News: बाराबंकी में यात्री मालकर अधिकारी रवि चंद्र त्यागी ने अधिक शोर करने वाले 3 बुलेट वाहनों के साइलेंसर उतरवाकर चालान किया और भविष्य में दोबारा उपयोग पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी.
बाराबंकी में मॉडिफाइड साइलेंसर पर एक्शन
UP News: बाराबंकी में परिवहन एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न की अवैध बिक्री व उपयोग के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अंकिता शुक्ला और यातायात प्रभारी रामयतन यादव के नेतृत्व में टीम ने बुलेट मोटरसाइकिलों के वर्कशॉप और ऑटो पार्ट्स की दुकानों का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जुर्माना तथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई. अभियान के तहत शहर के पटेल तिराहा पर चेकिंग के दौरान साउंड लेवल मीटर से 15 बुलेट वाहनों की ध्वनि तीव्रता मापी गई, जिन पर भारी जुर्माना लगाया गया.
वहीं यात्री मालकर अधिकारी रवि चंद्र त्यागी ने अधिक शोर करने वाले 3 बुलेट वाहनों के साइलेंसर उतरवाकर चालान किया और भविष्य में दोबारा उपयोग पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…
Who Won Irani Cup 2026: ऋषभ पंत ने अपने जन्मदिन पर फैंस को ऐसा तोहफा…
Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…
Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…
Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…