UP News: बाराबंकी में परिवहन एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न की अवैध बिक्री व उपयोग के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अंकिता शुक्ला और यातायात प्रभारी रामयतन यादव के नेतृत्व में टीम ने बुलेट मोटरसाइकिलों के वर्कशॉप और ऑटो पार्ट्स की दुकानों का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जुर्माना तथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई. अभियान के तहत शहर के पटेल तिराहा पर चेकिंग के दौरान साउंड लेवल मीटर से 15 बुलेट वाहनों की ध्वनि तीव्रता मापी गई, जिन पर भारी जुर्माना लगाया गया.
3 बुलेट वाहनों के साइलेंसर उतरवाकर किए चालान
वहीं यात्री मालकर अधिकारी रवि चंद्र त्यागी ने अधिक शोर करने वाले 3 बुलेट वाहनों के साइलेंसर उतरवाकर चालान किया और भविष्य में दोबारा उपयोग पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.