<

UP: बरेली में बिजली चेकिंग विवाद ने पकड़ा तूल, 1.80 लाख रुपये मांगने का आरोप, धरने पर बैठे लोग

Bareilly News: ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए और कनेक्शन बहाल किया जाए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

UP News: बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव धुंधा में बिजली चेकिंग के दौरान हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. मामले के अनुसार, गांव निवासी शकील खां ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग की टीम चेकिंग के लिए उनके घर पहुंची थी.

इस दौरान कर्मचारियों ने कथित तौर पर अनियमितताओं का हवाला देते हुए कार्रवाई का डर दिखाया और करीब 1.80 लाख रुपये की मांग की. पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो कर्मचारियों ने जबरन उनका थ्री-फेज बिजली कनेक्शन काट दिया.

कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होकर धरने पर बैठ गए हैं. उनका कहना है कि यह सीधा-सीधा उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का मामला है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए और कनेक्शन बहाल किया जाए.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. वहीं, बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों के भी मामले में हस्तक्षेप करने की उम्मीद है, ताकि विवाद का जल्द समाधान निकाला जा सके. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST