<

बरेली अग्निवीर भर्ती में अचानक मैदान पर क्यों मची अफरातफरी? 5 युवक गिरकर घायल! अस्पताल में कराया भर्ती

Bareilly Agniveer bharti: बरेली में होमगार्ड और अग्निवीर भर्ती के दौरान अचानक मैदान पर अफरातफरी मच गई. दौड़ लगाते समय 5 युवक जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए. आखिर फिनिशिंग लाइन के पास ऐसा क्या हुआ कि एंबुलेंस बुलानी पड़ी? पूरी खबर पढ़ें.

Bareilly Home Guard Bharti 2026: बरेली में होमगार्ड और अग्निवीर भर्ती परीक्षा के दौरान दौड़ लगाते समय 5 युवक अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. वहां मौजूद पुलिस और एंबुलेंस कर्मचारियों की मदद से सभी युवकों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. दौड़ के दौरान पैर मुड़ने की वजह से एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया.

शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं युवक

आलोक पाल (27 वर्ष): शाहजहांपुर के अल्लागंज के रहने वाले आलोक डोरीलाल स्टेडियम में होमगार्ड भर्ती की दौड़ लगा रहे थे. 11वें चक्र (राउंड) के दौरान वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े.

संजू (29 वर्ष): शाहजहांपुर के जलालाबाद के रहने वाले संजू का 8वें राउंड की दौड़ के दौरान पैर मुड़ गया, जिससे वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए.

रजनीश कुशवाहा (27 वर्ष): शाहजहांपुर के सदर कैंट (डबल स्टोरी) के रहने वाले रजनीश दौड़ का एक चक्र पूरा करने के बाद अचानक गिर पड़े. उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया.

दिनेश (24 वर्ष): शाहजहांपुर के मुड़िया खेड़ा के रहने वाले दिनेश भी अपनी दौड़ पूरी करने के बाद बेहोश हो गए. अत्यधिक पसीना आने और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आदेश सिंह (20 वर्ष): लखीमपुर खीरी के कामीपुर के रहने वाले आदेश बरेली जाट रेजीमेंट सेंटर में अग्निवीर भर्ती की दौड़ में शामिल थे. वे फिनिशिंग लाइन से महज 15 मीटर पहले गिरकर चोटिल हो गए.

मैदान पर क्या हुआ था?

कड़ी धूप, अत्यधिक शारीरिक थकावट और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) को अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने की मुख्य वजह माना जा रहा है. दौड़ के दौरान लगातार पसीना बहने और शरीर में पानी का स्तर अचानक कम होने से अभ्यर्थियों का ब्लड प्रेशर बिगड़ गया. इसके अलावा, दौड़ खत्म करने के तुरंत बाद तेजी से पानी पीने की वजह से भी कुछ युवकों का शरीर गर्म हो गया, उन्हें घबराहट महसूस हुई और वे ग्राउंड पर ही बेहोश होकर गिर पड़े.

22 सितंबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है. यह भर्ती प्रक्रिया 22 सितंबर तक चलेगी, जिसमें रोज 1,050 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है. भर्ती के पहले ही दिन दौड़ पूरी करने और पानी पीने के बाद दो अभ्यर्थियों को घबराहट होने लगी और उनका शरीर गर्म हो गया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई.

पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, 22 सितंबर तक चलने वाली इस भर्ती में कुल 7,800 उम्मीदवारों को शामिल होना है. पहले दिन तय 1,050 में से 1,029 अभ्यर्थी पहुंचे. इनमें से 1,018 उम्मीदवारों ने दौड़ में हिस्सा लिया, जिसमें 898 पास हुए और 120 फेल हो गए. वहीं, 11 अभ्यर्थियों को टेस्ट के लिए आगे की तारीख दी गई है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST