Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > सहेलियों ने घर बुलाया, भाई ने नशीला पदार्थ पिलाया… बरेली में नाबालिग हुई दरिंदगी का शिकार

सहेलियों ने घर बुलाया, भाई ने नशीला पदार्थ पिलाया… बरेली में नाबालिग हुई दरिंदगी का शिकार

बरेली नाबालिग दुष्कर्म केस: वाबगंज थाना इलाके में हाई स्कूल की स्टूडेंट अपनी दो सहेलियों के घर गई, जहां उसके भाई ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया.

Written By: Shristi S
Last Updated: February 17, 2026 19:36:26 IST

Mobile Ads 1x1
Bareilly Minor Assault Case: उत्तर प्रदेश के बरेली के नवाबगंज थाना इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक हाई स्कूल की स्टूडेंट अपनी दो सहेलियों, जो कि दो सगी बहने हैं की साज़िश का शिकार हो गई. नाबालिग पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि उसकी बेटी कॉलेज का एडमिशन फॉर्म लेने गई थी. लौटते समय उसकी दो सहेलियां उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गईं. वहां, उसके भाई ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरा मामला.

आरोपियों ने रेप का बनाया वीडियो

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं और इस घिनौनी हरकत का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया. जब स्टूडेंट को होश आया और उसने विरोध किया, तो उन्होंने अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता के भाई का आरोप है कि उस पर लगातार दूसरा धर्म अपनाने का भी दबाव बनाया जा रहा था. घटना के बाद, आरोपियों ने स्टूडेंट को उसके घर छोड़ दिया, जहां उसकी हालत देखकर उसका परिवार हैरान रह गया.

POCSO एक्ट के तहत आरोपी को किया गया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी, उसकी दो बहनों और उसके माता-पिता के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. CO नीलेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. बाकी आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.
पिता के भाई ने आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए कहा है कि उसके परिवार को भी खतरा है. पुलिस ने एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति कंट्रोल में है और पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है. उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है.

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > सहेलियों ने घर बुलाया, भाई ने नशीला पदार्थ पिलाया… बरेली में नाबालिग हुई दरिंदगी का शिकार

Written By: Shristi S
Last Updated: February 17, 2026 19:36:26 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS