Bareilly Murder: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक चाचा ने अपनी भतीजी को फोन पर बात करते देखा, तो नाराज हो गया. इसके बाद उसने उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. शव को बड़ी ही बेरहमी से दफनाया और घरवालों से झूठ बोला.
बरेली में चाचा ने किया भतीजी की हत्या
Bareilly Murder: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां अनिरुद्धपुर गौदिया गांव में ‘ऑनर किलिंग’ का एक मामला सामने आया है. यहां घर की इज्जत के नाम पर एक और लड़की को भेंट चढ़ा दिया गया. एक सगे चाचा ने नाबालिग भतीजी के दुपट्टे से ही उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने खेत में ही गड्ढा खोदा और उसे दफना दिया. शव जल्दी से गल जाए, इसके लिए उसने शव के ऊपर नमक भी डाला. मामले के बारे में पता चलने पर पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को अनिरुद्धपुर गौदिया में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर मिली थी. कहा गया था कि लड़की की हत्या कर उसके परिजनों ने उसका शव खेत की जमीन में दबा दिया. पुलिस बताई गई जगह पर पहुंची. जांच में युवती की मौत और शव को जमीन में दबाए जाने की जानकारी मिली. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद मजिस्ट्रेट के सामने खेत की खुदाई की गई.
18 अगस्त को नियमानुसार आदेश के बाद अलीगंज पुलिस ने शव को बाहर निकाला और 19 अगस्त को पोस्टमार्टम किया गया. पूरे मामले की जांच की गई, तो पता चला कि लड़की के सगे चाचा ने ही भतीजी की हत्या की है. मृतका के दादा नत्थूलाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि 28 जुलाई को लगभग सुबह 9 बजे वो अपनी भतीजी के साथ मिर्च के खेत में काम कर रहा था. इसी बीच नाबालिग ट्यूबवेल की कोठरी की तरफ चली गई. जब लड़की काफी देर तक वापस नहीं आई, तो चाचा वहां उसे देखने गया. इस दौरान लड़की अपने प्रेमी से बात कर रही थी. ये देखकर चाचा गुस्सा हो गया और उसने उसे पीटा. घरवालों के बीच भी काफी विवाद हुआ, लड़की को समझाया गया लेकिन वो नहीं मानी, तो चाचा ने उसके दुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया. इससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद शव को कोठरी में बंद करके ताला लगाकर चला गया.
शाम को जब लड़की घर नहीं पहुंची, तो चाचा से उसके बारे में पूछा गया. चाचा ने कहा कि वो अपने प्रेमी के साथ भाग गई है. इसके बाद वो गांव की दुकान पर गया और नमक के कई पैकेट खरीदे. रात के दौरान वो मोटरसाइकिल लेकर खेत पर गया और शव को ट्यूबवेल से निकालकर खेत में गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने शव के दोनों पैरों में तीन-तीन कीलें ठोंकीं. शव को गड्ढे में डालकर उसके ऊपर नमक डाल दिया.
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…
Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…
लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…
IND vs WI | KL Rahul 10,000 International Runs: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में…