Bareilly News: बरेली में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक मंदिर की दीवार को नगर निगम की टीम गिराने पहुंची. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से मंदिर की दीवार तोड़ने को लेकर न तो कोई लिखित नोटिस दिया गया और न ही मौखिक सूचना दी गई.
बरेली मंदिर केस
UP News: बरेली के के सीबीगंज क्षेत्र में बुधवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब बरेली नगर निगम की टीम अचानक एक प्राचीन शिव मंदिर की बाउंड्री वॉल गिराने के लिए मौके पर पहुंच गई. बिना पूर्व सूचना की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई और उन्होंने मौके पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. विरोध बढ़ता देख नगर निगम की टीम को बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा.
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से मंदिर की दीवार तोड़ने को लेकर न तो कोई लिखित नोटिस दिया गया और न ही मौखिक सूचना दी गई. सुबह अचानक निगम कर्मचारी मशीनों और उपकरणों के साथ पहुंचे तो आसपास के लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में वहां जुट गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे.
मौके पर मौजूद एक स्थानीय निवासी ने बताया कि यह मंदिर वर्षों पुराना है और क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है. बिना बातचीत या वैकल्पिक व्यवस्था के दीवार गिराने का प्रयास अनुचित है. लोगों ने अधिकारियों से कार्रवाई का कारण पूछने की कोशिश की, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया.
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण या अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हो सकती है, हालांकि इस संबंध में नगर निगम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरती जाए और किसी भी कार्रवाई से पहले स्थानीय लोगों को विश्वास में लिया जाए. फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, लेकिन लोगों में असंतोष बना हुआ है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…
Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…
Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…
गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…
पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…
जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…