<

UP: बरेली में शादी का झांसा देकर युवती से ठगी, आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट लेकर किया ब्लैकमेल, मामला दर्ज

Bareilly News: बरेली में एक शख्स ने युवती से बातचीत के दौरान धोखे से उसके आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट ले लिए और बाद में इन्हीं के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा. फिलहाल पीड़िता ने बारादरी थाने में तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

UP News: बरेली शहर के बारादरी थाना क्षेत्र से एक गंभीर धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है. एक युवती ने लखनऊ निवासी पवन वर्मा और उसके सहयोगी ज्ञानेश वर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि पवन ने खुद को एक बड़े सराफा कारोबारी का बेटा बताकर युवती से दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया.

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने बातचीत के दौरान धोखे से उसके आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट ले लिए और बाद में इन्हीं के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा. जब युवती के परिवार को शक हुआ और उन्होंने लखनऊ जाकर जांच की, तो सच्चाई सामने आई कि पवन किसी बड़े व्यापारी का बेटा नहीं, बल्कि एक साधारण कपड़े की दुकान पर काम करता है.

शारीरिक संबंध बनाने का भी बनाया दबाव

सच्चाई उजागर होने के बाद आरोपी और उसके परिजनों ने शादी के नाम पर पांच लाख रुपये नकद दहेज की मांग कर दी. युवती के पिता द्वारा रकम देने से इनकार करने पर मामला और बिगड़ गया. आरोप है कि पवन ने युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया और मना करने पर उसके आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट अपने साथी ज्ञानेश वर्मा को भेज दिए.

युवती को जान से मारने की भी दी धमकी

ज्ञानेश ने इन तस्वीरों को युवती के रिश्तेदारों और परिचितों में वायरल कर दिया, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा. इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी. इस घटना के चलते युवती का तयशुदा विवाह भी टूट गया.

फिलहाल पीड़िता ने बारादरी थाने में तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST