<

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने जा रहा है. बसपा काल से शुरू हुए सियासत के इस सिलसिले को सीएम योगी के नए फैसले ने फिर हवा दे दी है. आखिर क्यों सत्ता बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम? जानिए पूरी कहानी.

Bhadohi Renamed to Sant Ravidas Nagar: उत्तर प्रदेश में जिलों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की प्रक्रिया लगातार जारी है. इसी क्रम में, कालीन नगरी(‘कारपेट सिटी’) के रूप में दुनिया भर में मशहूर भदोही जिले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा की है कि भदोही का नाम बदलकर फिर से ‘संत रविदास नगर’ रखा जाएगा.

भदोही में आयोजित एक जनसभा और विकास परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महान समाज सुधारक संत रविदास जी के विचारों, शिक्षाओं और उनके बहुमूल्य योगदान को हमेशा याद रखने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है. अब सभी सरकारी और प्रशासनिक दस्तावेजों में भदोही को ‘संत रविदास नगर’ के नाम से ही जाना जाएगा.

कुर्सी बदलते ही बदलता रहा नाम!

भदोही के नाम बदलने का इतिहास पहले भी राजनीति से प्रभावित रहा है:

  • बहुजन समाज पार्टी (BSP) के शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने सबसे पहले भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर’ किया था.
  • इसके बाद जब राज्य में समाजवादी पार्टी (SP) की सरकार आई, तो वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका नाम दोबारा ‘भदोही’ कर दिया.
  • अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे फिर से बदलकर ‘संत रविदास नगर’ करने का निर्णय लिया है.

जल्द शुरू होगी प्रशासनिक प्रक्रिया
मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद अब जिला प्रशासन और राजस्व विभाग कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुटेंगे. सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सरकार की ओर से आधिकारिक गजट (अधिसूचना) जारी किया जाएगा. सामाजिक और राजनीतिक नजरिए से इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है, जिससे संत रविदास जी के अनुयायियों में खुशी का माहौल है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST