Bijnor News: बिजनौर के रेहड़ थाने के हेड कॉन्सटेबल और महिला सिपाही का अश्लील वीडियो वायरल होने से विभाग में हड़कंप मच गया है. जानिए क्या है पूरा मामला.
बिजनौर में हेड कॉन्सटेबल और महिला सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो वायरल
Bijnor MMS Leak News: जिस पुलिस विभाग पर लोग अपनी सुरक्षा को लेकर अर्जी डालते हैं. वहीं एक ऐसा कांड हो गया कि जो सुन रहा है वही हैरान है. जी हां, बिजनौर के थाना रेहड़ में तैनात एक हेड कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है. आखिर क्या है ये मामला? पढ़िए इस खबर में.
यह पूरा मामला तब चर्चा में आया जब उत्तर प्रदेश बिजनौर के थाना रेहड़ में तैनात हेड कांस्टेबल और एक महिला सिपाही का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि कुल पांच वीडियो सामने आए हैं, जिनमें से एक में महिला सिपाही वर्दी में नजर आ रही है और बाकी में सादे कपड़ों में. दावा किया जा रहा है कि वीडियो सरकारी आवास के अंदर बनाए गए थे, जहां दोनों एक-दूसरे के निजी पलों में दिखाई दे रहे हैं.
यह खबर भी पढ़ें: https://indianews.in/offbeat/jharkhand-woman-meet-fake-man-on-instagram-who-is-labour-not-rich-866681/
सूत्रों के मुताबिक, ये वीडियो किसी तीसरे व्यक्ति ने नहीं, बल्कि दोनों ने ही खुद बनाए थे. लेकिन बाद में किसी तरह ये क्लिप बाहर आ गई और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई. वायरल होने के तुरंत बाद, जिलेभर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. हालांकि एसपी ने पूरे मामले की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं. अब पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया, और यह सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हो गया. साथ ही पुलिस ये भी सबूत जुटा रही है कि क्या ये MMS जबदस्ती बनवाया गया था और सहमति से.
SP अभिषेक झा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, अनुशासन सबसे ऊपर है और इस तरह की किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस की वर्दी जिम्मेदारी की निशानी है, निजी मौज-मस्ती के लिए नही.दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
IRCTC Food Quality Issue: वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को…
Ratna Debnath BJP Candidate: बीजेपी ने बुधवार को सभी शंकाओं को दूर करते हुए आधिकारिक…
Jaishankar Statement Pakistan Mediation: मिडिल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई…
Mukesh Chhabra: धुरंधर 2 की सफलता के बाद मुकेश छाबड़ा ने खोले कास्टिंग के गहरे…
कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा के स्थान पर नवदीप सैनी को आईपीएल 2026 के…
Project Hail Mary: रायन गोसलिंग की 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भारत में गुरुवार (26 मार्च, 2026) को…