Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > जमीनी विवाद में खूनी खेल, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की बेरहमी से हत्या, जांच जारी

जमीनी विवाद में खूनी खेल, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की बेरहमी से हत्या, जांच जारी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बहराइच में जमीन और गहनों के पैसे न मिलने से नाराज बेटे ने माता-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला. हत्या करने वाले व्यक्ति की उम्र सिर्फ 27 वर्ष है.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: March 3, 2026 07:39:29 IST

Mobile Ads 1x1

Uttar Pradesh: होली से सिर्फ एक दिन पहले खून की होली. पिता द्वारा बेची गई जमीन और जेवर के पैसे न मिलने से नाराज बेटे ने अपनी मां, बाप, दादी, और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है.

पुलिस ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रामनगर में संपत्ति विवाद को लेकर एक 27 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है और अपने भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया है.

पैसों और गहनों के बंटवारे को लेकर विवाद

पुलिस ने आगे कहा कि आरोपी ने जमीन की बिक्री से जुड़े पैसों और गहनों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद अपने पिता, माता, दादी और बहन पर हमला किया, जिनकी उम्र 42 से 80 वर्ष के बीच थी. चारों की मौके पर ही मृत्यु हो गई. जब उसके 33 वर्षीय भाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उस पर भी हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. 

लोगों से घिरा देख आत्महत्या करने की कोशिश

मृतकों की पहचान बदलू राम (60), उनकी पत्नी संजू देवी (56), बेटी पार्वती (लगभग 42) और शीतला (80) के रूप में हुई है. रात में हल्ला-गुल्ला सुन गांव के ग्रामीण बदलूराम के घर पहुंचे तो देखा कि आंगन में चार लार लाशें बिछी हुई हैं. इसके बाद खुद को गांव के लोगों से घिरा देख निरंकार ने भी अपने सिर पर ईंट से हमला कर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया.

आरोपी बहुत गुस्से में था

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि आरोपी उस समय बहुत गुस्से में हो गया था जब उसके पिता ने उसे जमीन की बिक्री से मिली रकम देने से मना कर दिया था. लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसका इलाज चल रहा है

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > जमीनी विवाद में खूनी खेल, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की बेरहमी से हत्या, जांच जारी

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: March 3, 2026 07:39:29 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS