Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > एक ट्रांसजेंडर, दो आशिक और खौफनाक खूनी खेल… पहले पिलाई दारू, फिर 11वीं के छात्र को उतारा मौत के घाट

एक ट्रांसजेंडर, दो आशिक और खौफनाक खूनी खेल… पहले पिलाई दारू, फिर 11वीं के छात्र को उतारा मौत के घाट

Bulandshahr Murder Case: दीपक और साक्षर, दोनों ही अमन (उर्फ अवंतिका) नाम के एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के बेइंतहा मोहब्बत करते थे. दीपक का अमन के साथ काफी समय से प्रेम-संबंध चल रहा था. इसी बीच, साक्षर ने भी अमन पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया. जिसके बाद अवंतिका ने अपने प्रेमी दीपक को यह बताया. जिसके बाद दीपक ने इस खौफनाक साजिस को अंजाम दिया.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-04-02 18:04:49

Mobile Ads 1x1
Bulandshahr Love Triangle Murder: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसने लोगों को पूरी तरह से सन्न कर दिया है. साक्षर, दीपक और देवेश तीन ऐसे दोस्त थे जो हमेशा साथ रहते थे, वे पक्के जिगरी यार थे. वे हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देते हुए हमेशा साथ खड़े रहते थे.
 
 लेकिन, किस्मत का खेल देखिए एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के प्रति अपने जुनून में अंधा होकर, दीपक ने देवेश की मदद से साक्षर की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद, उन्होंने एक बाग में गड्ढा खोदा, शव को उसमें दफना दिया और मौके से फरार हो गए. साक्षर 11वीं कक्षा का छात्र था. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि आरोपियों ने कैसे इस हत्या को अंजाम दिया.
 
क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, दीपक और साक्षर, दोनों ही अमन (उर्फ अवंतिका) नाम के एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के बेइंतहा मोहब्बत करते थे. दीपक का अमन के साथ काफी समय से प्रेम-संबंध चल रहा था. इसी बीच, साक्षर ने भी अमन पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया. जब अमन ने अपने प्रेमी दीपक को इस बारे में बताया, तो वह गुस्से से आग-बबूला हो गया. नतीजतन, अमन और दीपक ने साक्षर को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया. देवेश के साथ मिलकर, तीनों ने एक खौफनाक साजिश रची और साक्षर का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
 
आरोपियों ने कैसे दिया घटना को अंजाम?

साजिश के तहत, सोमवार रात करीब 8:00 बजे, देवेश साक्षर को टहलाने के बहाने अपने साथ ले गया. उसने साक्षर को भारी मात्रा में शराब पिलाई. जब साक्षर पूरी तरह नशे में धुत हो गया, तो देवेश उसे बिल्सुरी गांव के एक बाग में ले गया, यह इलाका सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है और वे रात 11:00 बजे वहां पहुंचे. दीपक और उसका दोस्त शुभम पहले से ही वहां उनका इंतजार कर रहे थे. इसके बाद, चारों ने मिलकर शराब पी.
 
नशे की हालत में, तीनों ने मिलकर पेड़ की एक डाल से साक्षर की पिटाई शुरू कर दी. फिर, दीपक ने अपनी शर्ट उतारी और उसी से साक्षर का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ; उसने जमीन पर पड़ी एक ईंट उठाई और साक्षर के सिर पर जोर से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. साक्षर की हत्या करने के बाद, दीपक समेत सभी आरोपियों ने बगीचे में एक गड्ढा खोदा और उसके शव को वहीं दफना दिया. जब दीपक, देवेश और शुभम हत्या को अंजाम दे रहे थे, तब अमन उर्फ अवंतिका घर पर ही रहा ताकि किसी को कोई शक न हो.
 
चार में से तीन गिरफ्तार

पुलिस ने अमन, देवेश और शुभम को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया है. मुख्य आरोपी दीपक अभी भी फरार है, और उसे पकड़ने के लिए फिलहाल कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है.

MORE NEWS