Chandauli Accident: यूपी के चंदौली जिले में अलीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में 65-70 वर्षीय अधेड़ की मौके पर मौत हो गई. यह घटना कटारिया तिराहा के आगे बरगद के पेड़ के पास हुई.
Chandauli Accident: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के अलीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में 65-70 वर्षीय अधेड़ की मौके पर मौत हो गई. यह घटना कटारिया तिराहा के आगे बरगद के पेड़ के पास हुई, जब तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर की चपेट में आने से बुजुर्ग की जान चली गई.
मृतक की पहचान कुंडलिया गांव निवासी भोला नाथ मौर्य (पुत्र स्व. मालिक मौर्य) के रूप में हुई है. वे साड़ी के काम से जुड़े थे और प्रतिदिन की तरह सुबह कटारिया स्थित कारखाने जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नो-एंट्री के समय में भी भारी वाहनों की आवाजाही जारी थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ. घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई.
थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने जानकारी दी कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. पीड़ित परिवार से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक भोला नाथ मौर्य के परिवार में पत्नी और चार बेटे हैं. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार के भरण-पोषण के लिए उचित मुआवजे की मांग की है.
दुर्घटना करने वाले ट्रेलर का नंबर RJ 52 GA 4585 बताया गया है. चालक मौके से फरार हो गया. ग्राम प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में ‘नो एंट्री’ का नियम लागू होने के बावजूद भारी वाहन बेरोकटोक गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं. उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की अपील की है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…