<

गर्लफ्रेंड के खुलासों ने फंसा दिया यूपी के सांसद को, शादी की बात भी छिपाई

Chandrashekhar Azad Ravan: डॉ. रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर पर शादी के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि अब वह इन आरोपों को लेकर चंद्रशेखर के ख़िलाफ लड़ेंगी. रोहिणी अभी भी इस बात से नाराज़ हैं कि पुलिस ने अभी तक FIR दर्ज नहीं की है.

Chandrashekhar Azad Ravan: PHD स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी सिर्फ़ भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद जिन्हें रावण के नाम से भी जाना जाता है. यौन उत्पीड़न का आरोप नहीं लगा रही हैं. उनका कहना है कि अब वह इन आरोपों को लेकर चंद्रशेखर के ख़िलाफ लड़ेंगी. रोहिणी अभी भी इस बात से नाराज़ हैं कि पुलिस ने अभी तक एफ़आईआर दर्ज नहीं की है. अपने वकील की सलाह पर उन्होंने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया है.

रोहिणी ने क्या कहा?

रोहिणी ने बताया है कि हमने पहली बार 30 जून 2021 को फ़ोन पर बात की थी. मैं स्विट्ज़रलैंड में एक फ़ेलोशिप प्रोग्राम में थी. कुछ महीनों की बातचीत के बाद हम एक-दूसरे के साथ रिश्ते में आ गए. वह मुझसे कहते थे कि उन्हें एक ऐसी लड़की चाहिए जो बहुजन आंदोलन को समझती हो. वह शादी का वादा करते थे और कहते थे कि हर दौर में दलितों के उत्थान के लिए एक जोड़ा आता है. मैं उनसे पहली बार अक्टूबर 2021 में भारत में मिली थी. वह मुझे एयरपोर्ट पर लेने भी आए थे. हम जब भी मिलते थे. भारत में ही मिलते थे. उनके पास पासपोर्ट नहीं था. इसलिए वे विदेश नहीं जा सकते थे. मैं उनसे पिछले सितंबर 2024 में ऑस्ट्रिया में सांसद बनने के बाद मिली थी.

आपने सोशल मीडिया पर लिखा था कि चंद्रशेखर आपसे शराब मंगवाते थे? रोहिणी ने जवाब दिया शराब पीना कोई बड़ी बात नहीं है. विदेश से भारत आने वाला कोई भी व्यक्ति ऐसी मांग करता है. मैंने सोशल मीडिया पर इसका ज़िक्र तभी किया जब चंद्रशेखर ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वे शराब नहीं पीते है.

“मेरा मानना ​​है कि लोगों से झूठ नहीं बोलना चाहिए. जब ​​भी मैं भारत आती वे मुझे ब्रांड बताते और मैं उनके लिए वही ले आती थी”

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने कहा कि हमें कुछ न कहने का आदेश दिया गया था. हमने इस मामले में पुलिस से भी बात करने की कोशिश की. मामले की जांच एक महिला इंस्पेक्टर कर रही थीं. जब हमने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने हमें SHO से बात करने को कहा. जब हमने शिकायत की जांच के बारे में पूछा तो हमें बताया गया मामले के बारे में कुछ भी न कहने का आदेश है.

SHO ने बात करने से साफ इनकार कर दिया. संपर्क करने पर DCP पार्लियामेंट ने जवाब दिया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है. हालांकि रोहिणी का दावा है कि वह इन सभी अधिकारियों से मिल चुकी हैं और उनसे बात कर चुकी है. इनमें से एक अधिकारी ने उन्हें राजनीतिक दबाव और ऊपर से एफआईआर दर्ज न करने के आदेश के बारे में बताया.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: ‘EC तो क्या भगवान भी…’, Bihar चुनाव से पहले Pappu Yadav की दहाड़

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST