Char Dham Yatra Suspended: उत्तराखंड और यूपी में मौसम का मिज़ाज बिगड़ने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के तहत बड़े फैसले लिए हैं. चारधाम यात्रा पर अचानक रोक लगा दी गई है और कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान हुआ है. जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम और किन 26 जिलों के लिए जारी हुआ है अलर्ट...
चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले 24 घंटे भारी! उत्तराखंड से यूपी तक रेड अलर्ट, 26 जिलों में बंद करने पड़े स्कूल
उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी (रेड और ऑरेंज अलर्ट) को देखते हुए चारधाम यात्रा को शनिवार दोपहर से रविवार तक रोक दिया गया है. प्रशासन ने यह फैसला देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है. मौसम सामान्य होते ही यात्रा दोबारा शुरू कर दी जाएगी.
गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरी सुरक्षा कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे मौसम और सड़कों का हाल जानकर ही यात्रा करें और बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें.
मौसम विभाग ने पहाड़ी और मैदानी इलाकों में तेज से बहुत तेज बारिश का अनुमान जताया है. इसके चलते पहाड़ों में भूस्खलन (लैंडस्लाइड), रास्ते बंद होने और नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा है.
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए 26 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. इसके तहत प्रयागराज, अयोध्या, बाराबंकी, बरेली, एटा, बिजनौर, अंबेडकरनगर, मुरादाबाद, कौशांबी और मैनपुरी जैसे जिलों में कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. वहीं उन्नाव, हरदोई, फतेहपुर, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट और कानपुर देहात में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया गया है. अधिकांश जिलों 27 सितंबर को भी पढ़ाई स्थगित रहेगी. इसके अलावा वाराणसी और भदोही में छात्रों के लिए छुट्टी रहेगी, लेकिन शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्य निपटाने के लिए स्कूल में मौजूद रहना होगा.
Virat Kohli 2027 World Cup: विराट कोहली ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा…
Jaunpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…
Ali Fazal Struggle: अली फजल के लिए 2026 काम के लिहाज से खास साल रहा…
Rohtas woman murder: बिहार के रोहतास में प्रेम विवाह के करीब दो महीने बाद 16…
Bihar Flood: नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिहार…
Bihar Flood: नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिहार…