<

नशीला पदार्थ सुंघाकर नाबालिग का किया अपहरण, होटल ले जाकर तीन आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म!

Crime News: मामला अतर्रा थाना का है, जहां पर तीन आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक 15 साल की दलित लड़की को कथित तौर पर किडनैप करके एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

Crime News: मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के अतर्रा थाने का है, जहां पर तीन आरोपियों ने एक 15 साल की दलित नाबालिग को कथित तौर पर किडनैप करके एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

जानकारी के अनुसार, दो लड़कों और एक नाबालिग ने नाबालिग से दुष्कर्म किया और फिर उसे एक पुल के नीचे छोड़ दिया. पुलिस के अनुसार, जुर्म में शामिल दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, नाबालिग को बुधवार, 18 फरवरी को पकड़ लिया गया था. 

पीड़िता को दी धमकी

जब आरोपी नाबालिग को अपने साथ लेकर गए तब कुछ होश आने पर उसने विरोध किया. इस पर आरोपियों ने पीड़िता की पिटाई की और उसे धमकी दी. जब पीड़िता किसी तरह घर पहुंची तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद पिता और परिजनों ने थानें में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बिना देर किए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी और उन्हें पकड़ लिया गया.

आरोपियों की हुई पहचान

अतर्रा सर्कल ऑफिसर प्रवीण यादव के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात 8:30 बजे हुई. गिरफ्तार लोगों की पहचान कर ली गई है. पहले पीड़िता को नशीला पदार्थ सुंघाया गया और फिर आरोपी उसे होटल ले गए. पीड़िता के पिता की शिकायत में कहा गया कि उनकी बेटी एक दोस्त के साथ अतर्रा शहर के बाजार गई थी. तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन आरोपियों ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया. CO यादव ने बताया कि वे आधी बेहोश नाबालिग को स्टेशन रोड पर एक होटल में ले गए, अपराध किया और फिर उसे केन नहर पुल के नीचे छोड़कर भाग गए.

CO ने बताया कि बुधवार को मामला दर्ज किया गया और सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब यूपी में इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. इससे पहले भी दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं. आरोपियों के मन में कानून का खौफ खत्म होता जा रहा है. हालांकि, सीएम योगी ने गंभीर अपराध करने वालों को सख्त हिदायत दी है. फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Recent Posts

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST