<

Crorepati Kachori Wala: कानपुर का करोड़पति कचौड़ी वाला निकला महाठग, देश ही नहीं विदेशों में फैला साम्राज्य

Crorepati Kachori Wala: कानपुर पुलिस ने करोड़पति कचौड़ी वाले को गिरफ्तार किया, जो खुद को गरीब बताता था, लेकिन जांच करने पर उसकी देश-विदेश में प्रॉपर्टी निकली हैं.

Crorepati Kachori Wala: आपने अकसर फिल्मों में देखा होगा कि कोई एक गरीब दिखने वाला या ठेला लगाने वाला व्यक्ति बेहद अमीर निकलता है. ऐसा ही एक व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ा है. एक कचौड़ी वाला कानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा है, जिसका नाम रविंद्र नाथ सोनी. रविंद्र की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है. 

गिरफ्तारी के बाद रविंद्र पुलिस के सामने खुद को बेचारा कचौड़ी वाला बता रहा था. हालांकि एसआईटी को उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ. पुलिस ने उसकी कुंडली निकाली, तो उसके काले चिट्ठे देख पुलिस खुद हैरान रह गई. जैसे-जैसे एसआईटी की जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे खुद को बेचारा, कंगाल और कचौड़ी का ठेला लगाकर गुजारा करने वाले रविंद्र के ड्रामे की परतें खुलती रहीं. सोनी के लाइफ़स्टाइल, उसके ठिकाने और उसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क ने पुलिस टीमों को भी अचंभे में डाल दिया.

दिल्ली-एनसीआर और दुबई में संपत्ति

रविंद्र सोनी के दिल्ली-एनसीआर, देहरादून समेत दुबई में करोड़ों की संपत्तियांस महंगे फ्लैट और विदेशी बैंक खातों का खुलासा हुआ है. कानपुर में उसे गिरफ्तार करने के बाद एसआईटी ने उसे रिमांड पर लिया. सबसे पहले टीम देहरादून पहुंची, जहां पुलिस उसका आलीशान फ्लैट देख चौंक गई. इस फ्लैट में आरोपी की पत्नी और उसकी बेटी रहती थी. पुलिस को वहां से जो दस्तावेज मिलने की उम्मीद थी, वो नहीं मिल सके. हालांकि यहां जांच के दौरान पुलिस को ये पता जरूर चल गया कि रविंद्र की कहानी झूठी है.

धीरे-धीरे पुलिस को पता चला कि दिल्ली के करोल बाग में आरोपी की दुकाने हैं. एनसीआर में लग्ज़री फ्लैट हैं और दुबई में करोड़ों की कीमत के दो अपार्टमेंट हैं. साथ ही दुबई के दो बैंक खातों में करोड़ों रुपए भी जमा हैं. जांच करने वाली टीमें समझ गईं कि कचौड़ी का ठेला लगाने वाला रविंद्र कुछ और ही है.

ब्लू-चिप कंपनियों-फर्जी निवेश योजनाओं के जरिए ठगी

आगे की जांच में पुलिस को पता चला कि वो ब्लू-चिप कंपनियों और फर्जी निवेश योजनाओं के जरिए करोड़ों की ठगी कर रहा है. पुलिस ने जब उसकी डिजीटल डिटेल्स खंगालीं, तो पता चला कि सोनी के संपर्कों का जाल चार महाद्वीपों तक फैला हुआ है. देहरादून में पुलिस की नजर तीन ऐसी तस्वीरों पर पड़ी, जिसमें अमेरिका में रहने वाली गुरमीत कौर, शाश्वत सिंह और सूरज जुमानी थे. पुलिस को शक है कि ये पैसे विदेश भेजने में बड़ी भूमिका निभाते हैं.

ब्लू-चिप कंपनी का डिप्टी डायरेक्टर निकला आरोपी

पुलिस को आगे जांच में पता चला कि जो कचौड़ी का ठेला लगाने वाला व्यक्ति पुलिस के सामने रो रहा था, वो खुद ब्लू-चिप कंपनी का डिप्टी डायरेक्टर था. उसके खाते में कई बड़े ट्रांजेक्शन्स भी सामने आए.

संपत्ति सीज करने की तैयारी

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक सोनी की करीब 22 करोड़ रुपये की संपत्ति सामने आ चुकी है. अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआती आंकड़ा है. असलियत में उसकी संपत्ति बहुत ज्यादा हो सकती है. पुलिस ने दिल्ली के मालवीय नगर में सोनी का घर, करोल बाग की दुकानें और एनसीआर की प्रॉपर्टी के साथ ही  दुबई के फ्लैटों की पूरी जांच शुरू कर दी गई है. रविंद्र की सभी संपत्तियों को सीज करने की तैयारी की जा रही है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Vijay Antony daughter Meera: आखिर क्यों जूते-चप्पल पहनने से बचते हैं विजय एंटनी? बेटी मीरा से जुड़ी वजह जानकर भर आएंगी आंखें

Vijay Antony daughter Meera: विजय एंटनी की पत्नी फातिमा ने फिल्म 'अप्पा कुट्टी' के प्री-रिलीज…

Last Updated: November 20, 2026 23:08:07 IST

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST