Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Noida Workers Protest: कौन कौन से रास्ते हैं प्रभावित? कहां जाने से बचें? क्या हैं वैकल्पिक मार्ग? ट्रैफिक एडवायजरी…

Noida Workers Protest: कौन कौन से रास्ते हैं प्रभावित? कहां जाने से बचें? क्या हैं वैकल्पिक मार्ग? ट्रैफिक एडवायजरी…

नोएडा के फेज 2 में वर्कर्स वेतन बढ़ाने को लेकर मांग कर रहे हैं. इसको लेकर वो जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके कारण आसपास के इलाकों में आवाजाही बंद कर दी गई है. इसका असर पूरे दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिलता है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 13, 2026 15:25:20 IST

Mobile Ads 1x1

Noida Workers Protest: नोएडा के फेज-2 और इसके आसपास के इलाकों में वेतन वृद्धि को लेकर मजदूर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कंपनियों में काम करने वाले लोग अपनी कंपनियों के सामने जमकर नारेबाजी, तोड़फोड़ और नाराजगी देखने को मिल रही है. इसके कारण आसपास के सारे रास्तों पर आवाजाही को बंद कर दिया गया है. इसका असर केवल नोएडा-फेज 2 ही नहीं, बल्कि पूरे दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है. इसके कारण NH-9, महामाया फ्लाईओवर और सेक्टर 62 की तरफ जाने वाले रास्तों पर भारी जाम की स्थिति है. लोगों को मिनटों का सफर तय करने में घंटों का समय लग रहा है.

दिल्ली-नोएडा की सीमा पर हो रहे चक्का जाम के कारण गाड़ियां रेंग रही हैं. इसको देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर एडवाइजरी जारी की है. ट्वीट में लिखा गया, ‘प्राइवेट सेक्टर के श्रमिक आंदोलन कर रहे हैं. इसके कारण नोएडा में ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित है. दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर से नोएडा लिंक रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. इससे ट्रैफिक पर गंभीर असर पड़ा है. ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं. जरूरत पड़ने पर ही सफर करें. दिल्ली से नोएडा जाने के लिए डीएनडी का इस्तेमाल करें.’ 

इन रास्तों से बचें

  • आपको NH-9 पर सफर करने से बचना चाहिए.
  • इसके अलावा फेज-2, सेक्टर 80/84 की तरफ वाले रास्तों से भी बचने की सलाह दी गई है.
  • एक्सप्रेसवे पर दिल्ली की ओर जाने वाले महामाया फ्लाईओवर से भी बचें.
  • ये पूरा विराध प्रदर्शन फेज-2 में हो रहा है , जो दादरी रोड पर है. इसके कारण इस रास्ते से भी बचने की सलाह दी गई है.
  • एनएच 24 और सेक्टर 62 की तरफ जाने से भी बचें.

इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

साथ ही दिल्ली और नोएडा पुलिस ने लोगों से प्रभावित रास्तों से बचने की सलाह दी है. नोएडा आने के लिए DND फ्लाईओवर या कोंडली पुल होते हुए NH-24 समेत वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करें. इसके अलावा नोएडा सेक्टर 49 जाने के लिए सेक्टर 50-76 और सेक्टर 78 के गलियारों से बचकर सेक्टर 46 या बरौला का इ्स्तेमाल करें.

MORE NEWS