Deoria: उत्तर प्रदेश से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है. जहां देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 फदिनदहाड़े एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया. युवती जब खेत से गुजर रही थी तो कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की. युवती ने उनसे बार-बार जाने देने की गुहार लगाई, लेकिन वे लोग अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाते रहे.
वीडियो में क्या है?
वीडियो में तीन से चार लड़के एक लड़की का हाथ पकड़ते हुए दिख रहे हैं. खेत में जा रही अकेली लड़की के साथ बतमीजी कर रहे हैं. वे बार-बार उससे पूछते हैं, “तुम्हारा घर कहां है?” लड़की रोती है और उनसे जाने देने की गुज़ारिश करती है.
हैलो मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी…!
यूपी में मनचले खुलेआम छुट्टा सांड की तरह घूम रहे है…देवरिया की इस बिटिया को देखिए..!
खेत जा रही युवती को घेरकर चार लफंगों ने छेड़छाड़ की..अभद्रता की और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया…!
स्थानीय पुलिस ने अभी तक इन लफंगों पर कोई कार्यवाही… pic.twitter.com/J9COav4FP5
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) March 10, 2026
पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मामले को लकर कहा कि’प्रकरण में थाना मदनपुर पर सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है, विधिक कार्यवाही की जा रही है.
प्रकरण में थाना मदनपुर पर सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है, विधिक कार्यवाही की जा रही है।
— DEORIA POLICE (@DeoriaPolice) March 10, 2026